-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- West Bengal »
- Cbi Filed Chargesheet In Kolkata Medical College Rape And Murder Case Did Sanjay Roy Commit Crime Or Was Someone Else Also Involved
Kolkata Doctor Case: CBI ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, संजय ने ही घटना को दिया अंजाम या कोई और भी था शामिल
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
सीबीआई के चार्जशीट में सामूहिक बलात्कार के आरोप का उल्लेख नहीं किया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि संजय रॉय ने यह अपराध अकेले ही किया था।

संजय रॉय (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी CBI ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दिया है। सीबीआई ने यह चार्जशीट कोलकाता की एक विशेष अदालत में दाखिल किया, जिसमें बताया गया कि रॉय ने 9 अगस्त को अस्पताल के सभागार में अपराध को अंजाम दिया था। यह घटना तब हुई जब ट्रेनी डॉक्टर सभागार में सोने के लिए गई थी।
चार्जशीट में सामूहिक बलात्कार के आरोप का नहीं है उल्लेख
सीबीआई के चार्जशीट में सामूहिक बलात्कार के आरोप का उल्लेख नहीं किया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि संजय रॉय ने यह अपराध अकेले ही किया था। अधिकारियों के अनुसार, कोलकाता पुलिस ने 10 अगस्त को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रॉय को गिरफ्तार किया था। फुटेज में वह नौ अगस्त की सुबह अस्पताल के सेमिनार कक्ष में प्रवेश करते हुए देखा गया था।
सीबीआई ने इस मामले की जांच का जिम्मा 14 अगस्त को कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर संभाला था। रॉय को हिरासत में लेकर उससे विस्तृत पूछताछ की गई और पॉलीग्राफ टेस्ट भी किया गया। हालांकि, रॉय ने नार्को एनालिसिस के लिए सहमति देने से इनकार कर दिया, जिसके कारण जांच एजेंसी इस दिशा में आगे नहीं बढ़ सकी।
सम्बंधित ख़बरें
Real TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
महुआ मोइत्रा पर अंडे-पत्थरों से हमला? VIDEO शेयर कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
रिटायरमेंट के दिन ही IAS प्रदीप कुमार गिरफ्तार, 504 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन
बंगाल विधानसभा में नया सुरक्षा बिल पास, गुंडागर्दी करने वालों की संपत्ति होगी जब्त; 1 साल की होगी जेल
इस मामले में ताला पुलिस थाना प्रभारी को भी किया गया है गिरफ्तार
इस मामले में ताला पुलिस थाने के प्रभारी अभिजीत मंडल और मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को भी गिरफ्तार किया गया है। घोष को सीबीआई के एक अन्य मामले में भी भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनी डॉक्टर का शव 9 अगस्त को सुबह 9:30 बजे एक सहकर्मी द्वारा तब पाया गया जब वह राउंड शुरू करने से पहले उसकी तलाश कर रहा था। ताला पुलिस थाने को सुबह 10:30 बजे इस बारे में सूचित किया गया था कि एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद किया।
इस जघन्य घटना के बाद, देशभर में रेजिडेंट डॉक्टरों ने अस्पतालों में बेहतर सुरक्षा की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। डॉक्टरों का कहना था कि इस घटना ने अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर किया है। इसके बाद, स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई उपायों की मांग उठी है। इस मामले ने पूरे देश में चिकित्सा पेशेवरों और समाज को झकझोर कर रख दिया है, और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।
ये भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल : बीरभूम के कोयला खदान में विस्फोट, पांच की मौत, कई अन्य गंभीर रूप से घायल
Cbi filed chargesheet in kolkata medical college rape and murder case did sanjay roy commit crime or was someone else also involved
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














