- Hindi News »
- West Bengal »
- Bsf Jawan Abducted By Bangladeshis From Bengal
BSF जवान को घसीट ले गए बांग्लादेशी, भारत और बांग्लादेश की सीमा पर क्या चल रहा!
बांग्लादेश से लगती भारत की सीमा मुर्शिदाबाद से एक बीएसएफ जवान का अपहरण हो गया। जवान घुसपैठ रोकने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान बांग्लादेशी अपराधी उसे घसीट कर भारत की सीमा से बाहर ले कर चले गए।
- Written By: Saurabh Pal

प्रतीकात्मक फोटो- बीएसएफ जवान
कोलकाताः भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में कड़वाहट आ गई है। शेख हसीना की सरकार जाने के बाद ढाका की मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने हिंदुओं पर जुल्म किया है। इससे पूरे देश में भारत विरोधी शक्तियां मजबूत हो गई हैं। कई दशकों से भारत और बांग्लादेश की सीमा पर शांति रही है, लेकिन ऐसा लग रहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब सीमा सैनिकों को अलर्ट रहना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बांग्लादेशी अपराधियों ने BSF जवान को किडनैप कर लिया।
जानकारी के मुताबिक किडनैपर कथित तौर पर बांग्लादेशी अपराधी थे। इन लोगों ने बीएसफ जवान को घसीट कर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार लेकर चले गए। हालांकि, कुछ घंटे बाद जवान को छोड़ दिया गया। बीएसफ के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के नूरपुर के सुतियार में सीमा सुरक्षा बल शिविर के नजदीक चांदनी चौक के निकट तड़के हुई।
भारत की सीमा से किडनैप हुआ बीएसएफ जवान
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश में ‘गेम’ पलटा! अब बनेगी ‘राज्यसभा’, PM की कुर्सी पर 10 साल की लिमिट, जानें क्या है जुलाई चार्टर?
बांग्लादेश चुनाव: बॉर्डर के पास जमात-ए-इस्लामी की बड़ी जीत, भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, क्या बढ़ेगी टेंशन?
बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ बरसाईं 15 गोलियां
Bangladesh Election: BNP की जीत का भारत के लिए क्या हैं मायने, सुधरेंगे रिश्ते या बढ़ेगा चीन का खतरा?
किडनैप हुआ जवान बीएसएफ की 71वीं बटालियन में तैनात है। उसका नाम श्रीगणेश बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश की तरफ से आरोप लगाया कि जवान को भारत की सीमा पार गया था। इसलिए उसे पकड़ा गया था। बीएसफ की जांच में पता चला कि जवान घुसपैठियों का पीछा कर रहा था। वह बंग्लादेश की सीमा में नहीं बल्कि भारत में ही था। उसे जबरन घसीट कर बांग्लादेश की सीमाक्षेत्र में ले जाया गया था।
मानवता के चक्कर में फंस गया जवान
एक बीएसएफ अधिकारी के हवाले से बताया जा रहा है कि जवान ने मानवीयता अपनाई और बांग्लादेशियों को बातचीत के लिए पास आने दिया, लेकिन वे अपराधी निकले और जवान को अगवा कर लिया। बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, जवान कथलिया गांव के पास बांग्लादेश की ओर से घुसपैठ की कोशिश को रोकने का प्रयास कर रहा था, तभी उसे बांग्लादेश के चपई नवाबगंज जिले के असामाजिक तत्वों ने पकड़ लिया।
बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड से बातचीत के बाद छूटा बीएसएफ जवान
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के एक वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी ने कहा ‘जवान को बांग्लादेशी नागरिकों ने अगवा कर लिया था और बंदी बनाकर रखा था, लेकिन जब हमने बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के समक्ष इस मुद्दे को उठाया तो कुछ घंटों के भीतर ही उसे रिहा कर दिया गया। जवान अब हमारे साथ है और ठीक है।’
Bsf jawan abducted by bangladeshis from bengal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अहिल्यानगर में ई-कचरा खत्म करने चलाया जाएगा अभियान, नगर निगम और विचार भारती की संयुक्त पहल
Feb 13, 2026 | 03:27 PMदिल्ली बनेगी AI की राजधानी, दुनिया के 20 देशों के नेता होगे शामिल, जानिए 5 दिनों में क्या होगा खास?
Feb 13, 2026 | 03:26 PMबांग्लादेश में ‘गेम’ पलटा! अब बनेगी ‘राज्यसभा’, PM की कुर्सी पर 10 साल की लिमिट, जानें क्या है जुलाई चार्टर?
Feb 13, 2026 | 03:26 PMकुदरा लेक पर भारतीय परिवार की शेख मोहम्मद बिन राशिद से मुलाकात, वीडियो हुआ वायरल
Feb 13, 2026 | 03:23 PMबिहार के बाद यूपी की अदालतों को उड़ाने की धमकी, लखनऊ-काशी समेत 5 कोर्ट परिसर कराए गए खाली
Feb 13, 2026 | 03:20 PMक्या आप जानते हैं? काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण किसी राजा ने नहीं बल्कि इस ‘महारानी’ ने कराया था!
Feb 13, 2026 | 03:18 PMवसई-विरार में बवाल: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर भीड़ का हमला, JCB रोकी और कर्मचारियों को पीटा, 30 पर FIR दर्ज
Feb 13, 2026 | 03:11 PMवीडियो गैलरी

माफियाओं के घर के आगे खड़ा है सरकार का बुलडोजर, CM योगी पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान
Feb 13, 2026 | 02:24 PM
हायर और फायर नीति से दलित-पिछड़ा वर्ग होगा तबाह? संसद में चंद्रशेखर रावण ने श्रम सुधारों को बताया ‘खतरनाक’
Feb 12, 2026 | 10:12 PM
जेल में बंद राजपाल के लिए मसीहा बनी फिल्म इंडस्ट्री! सलमान से सोनू सूद तक; 12 दिग्गजों ने की करोड़ों की मदद
Feb 12, 2026 | 10:06 PM
सऊदी अरब की शादी में मेहमानों को बांटे गए 24 कैरेट सोने के बिस्किट? वायरल वीडियो की सच्चाई ने सबको चौंकाया
Feb 12, 2026 | 09:58 PM
महुआ मोइत्रा का नोएडा पुलिस पर गंभीर आरोप, आरोपी को भगाने में की मदद; अमित मालवीय का नाम आया सामने- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:33 PM
नासिक में मनसे की गुंडागर्दी! कोचिंग सेंटर में घुसकर स्टाफ को जड़ा थप्पड़, हिंदी बोलने पर हुआ बवाल- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:26 PM













