बंगाल में पूर्व TMC विधायक के घर NIA का छापा, फरार नेता की तलाश में जुटी पुलिस, भांगर बम ब्लास्ट से जुड़े तार

Shaukat Molla NIA Raid: पश्चिम बंगाल में सुबह-सुबह एनआईए ने तृणमूल कांग्रेस के नेता के आवास पर छापा मारा है। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के घर पर NIA ने छापा मारा।
Bhangar blast case nia raid at tma Soukat Molla residence
शौकत मोल्ला के घर छापा (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

NIA Raid Bhangar Bomb Blast Case: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री का पदभार संभालते ही सीएम सुवेंदु अधिकारी का कड़ा रूख देखने को मिल रहा है। आज सुबह तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के घर पर NIA ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि NIA ने भांगर धमाका मामले के सिलसिले में, जीवंतला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले मौखाली गांव में शौकत मोल्ला के आवास पर तड़के सुबह छापा मारा। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

इस दौरान, NIA ने उनके बेटे इमरान मोल्ला को हिरासत में ले लिया और शौकत मोल्ला की तलाश शुरू कर दी। भांगर धमाका मामले में सेंट्रल चांज की मांग की गई थी, जिसे बाद में एनआईए को सौंप दिया गया था। एनआईए ने इससे पहले जांच के दौरान TMC के नेका वहीदुल इस्लाम समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

एनआईए ने दर्ज की नई FIR

गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद एनआईए ने सोमवार को इस मामले में नई एफआईआर दर्ज की है। एनआईए एफआईआर (RC-25/2026/NIA/DLI) के तहत मामले की जांच कर रही है और आतंकवाद में शामिल पहलुओं की भी जांच कर रही है।

बंगाल चुनाव के दौरान हुआ था धमाका

बता दें कि दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर इलाके में बंगाल चुनाव के दौरान हुए बम धमाका हुआ था। यह धमाका राज्य विधानसभा चुनावों से कुछ दिन पहले हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

नौशाद सिद्दीकी की पार्टी, इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) ने इस घटना की एनआईए जांच की मांग की थी। बाद में, एनआईए ने जांच की जिम्मेदारी संभाल ली। जांच के हिस्से के तौर पर एनआईए शौकत के घर और उनके पार्टी दफ्तर पर छापा मार रही थी। सूत्रों ने बताया कि एनआईए अधिकारियों के छापा मारने के लिए पहुंचने से पहले ही शौकत घर से फरार हो गए थे।

अभिषेक बनर्जी के करीबी है शौकित मोल्ला

इससे पहले, एनआईए ने बम धमाके की जांच के सिलसिले में तृणमूल नेता वाहिदुल इस्लाम समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था। शौकत कैनिंग पुरबा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल के पूर्व विधायक हैं। वह 2016 और 2021 में लगातार दो बार इस क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।

उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन आईएसएफ उम्मीदवार नौशाद से हार गए थे। उन्हें तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है और उन्होंने एक पार्टी के कद्दावर नेता के तौर पर दक्षिण 24 परगना जिले में अभिषेक बनर्जी की पकड़ मजबूत करने में मदद की थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com