2-35

वनप्लस पैड को भारत में दो मेमोरी वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। साथ ही, बेस वेरिएंट 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज प्रदान करता है, जबकि उच्च वेरिएंट 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज सपोर्ट करता है।

वनप्लस पैड को आज आधिकारिक तौर पर लॉन्च करते हुए कंपनी ने इसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक कर दिए हैं।
Published on: 
Updated on: 
BnstKCwIMAAJKFh-jpg
Source - Oneplus India

कीमत के लिहाज से वनप्लस टैबलेट की कीमत 37,999 रुपये से शुरू होकर 39,999 रुपये तक जाती है। वनप्लस पैड की बिक्री 2 मई से शुरू होगी।

oneplus-pad-launch-1668509788 (1)
Source - Oneplus India

वनप्लस पैड की खरीदारी के समय ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। इस टैब को 12 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।

whatsapp-image-2023-02-08-at-15315-am-1188992-1675804811-jpeg
Source - Oneplus India

वनप्लस एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पुराने वनप्लस स्मार्टफोन पर भी 5,000 रुपये की छूट मिलेगी। जो लोग वनप्लस पैड को 28 अप्रैल से 2 मई के बीच प्री-ऑर्डर करते हैं, उन्हें 1499 रुपये का फोलियो केस मुफ्त में मिलेगा।

images (68)
Source - Oneplus India

वनप्लस पैड 7:5 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जिसे कंपनी रीडफिट स्क्रीन कहती है। यह एलसीडी पैनल पर बने 2800×2000 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 11.61 इंच डिस्प्ले सपोर्ट करता है और 144Hz रिफ्रेश रेट पर काम करता है।

1026734-oneplus-pad
Source - Oneplus India

स्क्रीन में HDR 10+, 500nits ब्राइटनेस और 296ppi जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस टैबलेट डिवाइस की मोटाई केवल 6.54mm है और इसका वजन 552 ग्राम है।

5.2
Source - Oneplus India

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस पैड के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह टैबलेट डिवाइस 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

itel-Smartwatch-2-1200x900 (1)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com