itel Smartwatch 2ES स्टाइलिश डिजाइन वाली एक प्रीमियम स्मार्टवॉच है। 12 दिनों तक की बैटरी लाइफ के साथ, यूज़र्स बिना किसी परेशानी के स्मार्टवॉच का आनंद ले सकते हैं।
पतले बेज़ल और 1.8 इंच का आईपीएस एचडी डिस्प्ले है जो नेविगेशन और सुविधाओं तक पहुंच को आसान बनाता है।
itel Smartwatch 2ES एक वॉयस असिस्टेंट से लैस है जो यूजर्स को वॉयस कमांड का उपयोग करके कॉल करने, मैसेज भेजने और अन्य स्मार्ट डिवाइस को नियंत्रित करने की परमिशन देता है।
इसमें हार्ट रेट और ऑक्सीजन मॉनिटर भी शामिल है। जो यूज़र्स को रीयल-टाइम स्वास्थ्य डेटा प्रदान करता है। इसके साथ ही वर्कआउट ट्रैकिंग के लिए 50 स्पोर्ट्स मोड उपलब्ध हैं।
स्मार्टवॉच में 90% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 500nits तक ब्राइटनेस है, जिससे इसे किसी भी लाइटनिंग में इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।
इसमें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी भी है और यह एक चुंबकीय चार्जर और एक अतिरिक्त फ्री स्ट्रैप के साथ आता है। इसमें आपको सिटी ब्लू, रेड, ग्रीन, वॉटर ग्रीन तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे।
itel Smartwatch 2ES की कीमत 1699 रुपये है और यह कंपनी की वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीदने के लिए उपलब्ध है।
