सेहत का खजाना है ‘काली उड़द’ की दाल
रसोईघर में दालों का विशेष स्थान है, काली उड़द दाल का भी खासा स्थान है। काली उड़द की दाल न केवल अपने स्वाद के लिए बल्कि पौष्टिक गुणों के लिए भी लोकप्रिय है।
काली उड़द
All Source:Freepik
यह दाल केवल स्वाद के लिए बल्कि पौष्टिक गुणों से भरपूर डाइट है।
पोषक तत्व
यह दाल प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी-6, आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है।
स्वाद और पोषण
हल्के मसालों और घी के साथ पकाने से दाल का स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते है।
दिल के लिए
काली दाल में मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कम कर दिल को स्वस्थ बनाता है।
पाचन के लिए
फाइबर से भरपूर इस दाल का सेवन करने से पाचन सही होता है और कब्ज नहीं रहता।
स्ट्रेस लेवल करता है कम
इस दाल का सेवन करने से नर्वस सिस्टम मजबूत होता है और चिंता नहीं होती है।
ठंडी तासीर
काली दाल का सेवन गर्मी में करना सही होता है यह सिरदर्द जैसी समस्या को दूर करता है।
ध्यान रखने वाली बात
इसके अधिक सेवन से वात और अपच, पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

