ईको–फ्रेंडली और रीसायकल चीजों से बनाई दुनिया की सबसे अनोखी क्रिसमस ट्री
- Written By: वैष्णवी वंजारी
नई दिल्ली: आज पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ क्रिसमस (Christmas 2023) का त्यौहार मनाया जा रहा है। क्रिसमस के त्यौहार में क्रिसमस ट्री का बहुत महत्व है। आज के इस खास दिन पर लोग अपने घरों में बड़े ही अलग-अलग तरीके से बड़े उत्साह के साथ क्रिसमस ट्री को सजाते है। वैसे तो अब तक आपने कई तरह की क्रिसमस ट्री देखी होगी लेकिन आज हम जिस क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) के बारे में आपको बताने जा रहे है उसके बारे में शायद आपको हैरानी होगी। आइए जानते है पूरी खबर विस्तार से…
चर्चा में है क्रिसमस ट्री
दरअसल आज हम जिस क्रिसमस ट्री की बात कर रहे है वो बहुत अनोखी है, जिसकी चर्चा अब पुरे देश में हो रही है। दरअसल हम जिस सबसे अलग और बेहतरीन क्रिसमस ट्री की बात कर रहे है वह बंगलुरु के मार थोमा सीरियन चर्च में बनाई गई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।
हर साल क्रिसमस ट्री खास
आपको बता दें कि हर साल यहां के क्रिसमस सेलिब्रेशन में आपको प्रकृति और संस्कृति का संगम देखने को मिलता है। जी हां आपको जानकर बहुत अच्छा लगेगा की, इस चर्च में सालों से क्रिसमस ट्री को प्रकृति को नुकसान पहुंचाए बगैर, ईको–फ्रेंडली और रीसायकल चीज़ों से सजाया जाता है। यहां इस पहल की शुरुआत 2008 में की गई थी, और तब यह परंपरा कायम है।
सम्बंधित ख़बरें
सांता क्लॉज बन युवक ने बाइक पर खतरनाक स्टंट किया, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस
जिंगल बेल की गूंज संग संभाजीनगर में क्रिसमस का उल्लास, कैरोल गीतों से सजा शहर
रोशनी, सितारे व क्रिसमस ट्री से जगमगाए गिरजाघर व बाजार, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम; प्रशासन सतर्क
क्रिसमस है खुशियों का त्यौहार, सांता लाएं आपके लिए उपहार… इन खास संदेशों से अपनों को करें विश
पर्यावरण संरक्षण
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले साल इस चर्च में रीसायकल चीजों से 25 फुट ऊंचा क्रिसमस ट्री बनाया गया था। आस-पास की डेकोरेशन भी प्राकृतिक चीजों से की जाती है, जैसे– प्लास्टिक बोतलें, नारियल के खोल, पुराने टायर और डिब्बे का इस्तेमाल किया गया था। आप भी इस उदाहरण से प्रेरणा लें और यह त्यौहार और नया साल प्रकृति के साथ मिलकर, ईको–फ्रेंडली तरीके से मनाएं। त्योहार मनाते समय प्रकृति का पूरी तरह ख्याल रखना हमारी ही जिम्मेदारी है।
