महिला पायलट ने नानी को कराई पहली फ्लाइट यात्रा, कॉकपिट अनाउंसमेंट ने किया भावुक
Grandmother First Flight Viral Video : महिला पायलट ने सालों बाद अपनी नानी को फ्लाइट में सफर कराया और कॉकपिट से की गई अनाउंसमेंट ने लोगों को भावुक कर दिया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Woman Pilot Grandmother Flight Story : सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पायलट ने अपनी नानी को पहली बार फ्लाइट में सफर कराया।
इस खास पल को और भी यादगार बना दिया कॉकपिट से की गई उनकी अनाउंसमेंट ने, जिसमें उन्होंने इसे अपने जीवन का ‘फुल सर्कल मोमेंट’ बताया। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जहां पायलट ने अपने संघर्ष और इस उपलब्धि के पीछे की कहानी भी साझा की।
पायलट ने अपनी नानी को कराई पहली हवाई यात्रा
बताया जा रहा है कि पायलट श्रुति ने अपने करियर की शुरुआत के दिनों को याद करते हुए बताया कि करीब 15 साल पहले वह अपनी नानी के घर रहकर एविएशन एंट्रेंस की तैयारी करती थीं।
बाद में उन्हें एयर इंडिया में नौकरी मिली और फिर वर्षों की मेहनत के बाद वह एक कमर्शियल पायलट बनीं। हाल ही में उन्हें IndiGo की फ्लाइट में कप्तान के रूप में अपनी नानी को पुणे से दिल्ली तक सफर कराने का मौका मिला, जो उनके लिए बेहद खास रहा।
ये खबर भी पढ़ें : ‘भारत गंदा नहीं है’: अमेरिकी व्लॉगर ने कोच्चि से शेयर किया अनुभव, ट्रोलर्स को दिया जवाब
लोगों ने की महिला पायलट की जमकर तारीफ
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे मेहनत, परिवार के सपोर्ट और सपनों के सच होने की मिसाल बताया।
यूजर्स ने कमेंट में पायलट की तारीफ करते हुए लिखा कि यह पल किसी भी इंसान के लिए बेहद गर्व और खुशी का होता है। कुल मिलाकर, यह वायरल वीडियो न सिर्फ एक उपलब्धि की कहानी है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे वर्षों की मेहनत और परिवार के साथ का परिणाम एक खूबसूरत याद में बदल जाता है।
