पंडितजी ने दूल्हे से पूछा- कितने वचन होते हैं? जवाब सुनकर छूट जायेगी हंसी, देखें वायरल Video

wedding viral video
Published on: 
Updated on: 

Wedding News: शादी में होने वाली रश्मे हर दूल्हा- दुल्हन (Groom Bride) के लिए बेहद खास होता हैं। परिवार, दोस्त व मेहमान दोनों को आशीर्वाद देने के लिए शादी में पहुंचते हैं। शादी से घर में गीत- संगीत, हंसी मज़ाक का माहौल होता है। शादी वाले दिन दुल्हन और दूल्हे के मन में लड्डू फूट रहे होते हैं। सबसे यादगार पल तो तब होता है, जब यह जोड़ा शादी के लिए मंडप में बैठता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है, जिसमें पंडितजी, दूल्हे से कुछ ऐसा सवाल कर बैठते हैं कि जवाब दे पाना मुश्किल हो जाता है।

पंडितजी के सवाल से मुश्किल में पड़ा दूल्हा 

इंटरनेट पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में मंडप में दूल्हा-दुल्हन बैठे हुए नज़र आ रहे हैं, तभी पंडितजी अचानक दूल्हे से ऐसा सवाल कर लेते हैं कि दूल्हा हैरानी में पड़ जाता है। दरअसल पंडितजी ने दूल्हे से सवाल पूछते हैं कि कितने वचन याद है आपको? फिर दबाव में दूल्हे ने कहा कि सारे याद हैं पंडितजी। फिर पंडितजी ने पूछा कि जरा एक दो सुनाओ।

दूल्हे का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग

जिसके बाद दूल्हे की हालत खराब हो गई और जोर-जोर से हंसने लगा। फिर दूल्हे ने ऐसा जवाब दिया कि मंडप में मौजूद लोग हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए।  दूल्हे ने अपने जवाब में कहा, 'मुहूर्त निकल रहा है हमारा घर जाने का।' सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो लोगों को खूब भा रहा है। इंस्टाग्राम (Instagram) पर आईडोंटसेचीज (idontsaycheese) नाम के अकाउं से इस वीडियो को अपलोड किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा, 'जब पंडितजी पूछ लें कि कितने वचन आपको याद है? 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com