Video: पंडितजी मंडप में समझा रहे थे शादी के वादे, जवाब सुनकर ठहाके मार हंस पड़ी दुल्हन

wedding video
Published on: 
Updated on: 

Wedding News: शादी में होने वाली रश्मे हर दूल्हा- दुल्हन (Groom Bride) के लिए बेहद खास होता हैं। परिवार, दोस्त व मेहमान दोनों को आशीर्वाद देने के लिए शादी में पहुंचते हैं। शादी से घर में गीत- संगीत, हंसी मज़ाक का माहौल होता है। शादी वाले दिन दुल्हन और दूल्हे के मन में लड्डू फूट रहे होते हैं। सबसे यादगार पल तो तब होता है, जब यह जोड़ा शादी के लिए मंडप में बैठता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral Video)हो रहा है, जिसमें कपल मस्ती करते हुए देखें जा सकते हैं।  

मंडप में पंडितजी की हुई खिचाई 

शादी में पंडितजी (Panditji) जब मंत्र पढ़ते हैं तो वह दूल्हा व दुल्हन को साथ वचन की बातों को डिटेल में समझाते हैं। पंडितजी शादी के बाद निभाये जाने वाले वादों के बारे में बताते रहते हैं। हालांकि, मजाक में कई बार दूल्हा या दुल्हन की तरह से कुछ लोग ऐसी बात बोल देते हैं, जिससे वहां मौजूद मेहमान ठहाके लगा कर  हंसने लगते हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठे हुए होते हैं, तभी पंडित जी बोलते हैं, 'स्त्री जाति को अकेले नहीं जाना चाहिए।' 

जवाब सुनकर ठहाके मरकर हंस पड़ी दुल्हन 

पंडितजी की बात सुनकर वहां मौजूद दुल्हन के परिवार के किसी सदस्य ने मजाक में कहा, 'कोई नहीं, साथ में डॉगी भी जाएगा।' यह सुनकर दुल्हन दहाड़ मारकर हंसने लग जाती है और दूल्हा अपने चेहरे पर हाथ रखकर हंसने लगता है। पंडित जी भी हंसने लग जाते हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि कुछ इस तरह से पंडित जी के शादी वाले रस्मों को हैक किया जा सकता है।

बता दें कि इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर आई डोंट से चीज (idontsaycheese) नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो शेयर किया गया है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इसपर मजेदार कमेंट और खूब लाइक मिल रहे हैं। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com