Viral Video: बीच सड़क महिलाओं ने नोचे एक-दूसरे के बाल, एक ही ड्रेस के लिए जमकर चले लात घूंसे, दुकानदार हैरान, देखें वीडियाे
Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियाे जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें महिलाओं के बीच जमकर लात घूंसे चल रहे हैं। दुकान में खरीदी करने गई महिलाओं के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद यह लड़ाई शुरू हो गई।
- Written By: आकाश मसने
एक ही ड्रेस के लिए महिलाओं के बीच हुई लड़ाई (सोर्स: वायरल वीडिया)
Viral Video: सड़क किनारे कपड़े की दुकान, दो महिलाओं की पसंद एक जैसी और कपड़ा एक ही…अब जरा सोचिए, जब पसंद एक जैसी हो लेकिन वस्तु एक ही तो क्या होगा? जाहिर है लड़ाई होगी और वो भी ऐसा कि महाभारत के सीन भी शर्मसार हो जाएं। सोशल मीडिया ऐसा ही एक वीडियो इस समय जमकर वायरल हो रहा है। इसमें दो महिलाएं एक ही कपड़ा खरीदने को लेकर ऐसे भिड़ गईं मानो ‘बिग बॉस’ के घर का फिनाले चल रहा हो।
घटना एक छोटे से बाजार की है जहां सड़क किनारे कपड़े की दुकान लगी हुई थी। दुकान में एक बेहद सुंदर और चमकदार सूट का पीस लटका हुआ था, जिसे एक महिला ने पसंद किया और दुकानदार से मोलभाव करने लगी। तभी वहां दूसरी महिला आई और बोली- भैया, ये तो मैं लूंगी। अब बेचारा दुकानदार एक ही कपड़े को दो-दो हाथों में देखकर समझ नहीं पा रहा था कि किसे बेचे। लेकिन महिलाओं को समझाने का काम वही भूल थी जो आग के पास घी रख देना हो।
एक ही सूट को लेकर महिलाओं में हुई लड़ाई
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाओं का एक समूह बुरी तरह से कपड़ों के लिए लड़े जा रहा है। एक-दूसरे के बाल नोचे जा रहे हैं, थप्पड़ और लात घूंसे चल रहे हैं। आस पास लोगों का जमावड़ा लग गया और लोग तमाशा देखने लगे, लेकिन महिलाओं को इससे कोई मतलब नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Kalesh b/w Ladiss over they both wanted to Buy Same Cloth:
pic.twitter.com/SNF6xdfbBy — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 8, 2025
ये पूरी लड़ाई उस ड्रेस के लिए हो रही थी जो दुकान में केवल एक है और उम्मीदवार दो। दुकानदार दोनों को समझा-समझा कर परेशान हो गया है लेकिन महिलाओं की जंग है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। वीडियो देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी और आप भी कहेंगे कि कपड़े के लिए ऐसा युद्ध कौन लड़ता है भाई।
चले लात घूंसे, बाल भी नोचे
इस दौरान भीड़ भी जुट गई और लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। किसी ने बीच बचाव किया तो किसी ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आज वही वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। एक महिला ने दूसरी का पल्ला खींचा, दूसरी ने जवाब में झपटकर उसका हेयरस्टाइल बिगाड़ दिया। फिर एक ने दूसरी को जोरदार चांटा मारा जिसकी गूंज पूरे बाजार ने सुनी। दुकानदार के मन में सिर्फ एक सवाल था “हे भगवान, मैं तो कपड़ा बेच रहा था, ये WWE कैसे शुरू हो गया?”
सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लिए मजे
इस वीडियो को सोशल मीडिया मंच एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है। कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
अन्य वायरल खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
एक यूजर ने लिखा कि आंटियों ने अपना आपा खो दिया है। एक और यूजर ने लिखा ‘सबसे कठिन लड़ाई लड़ रही महिला ने डोल्से और गब्बाना के कपड़े पहने हैं।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा कि गलती दुकानदार की है, एक डिजाइन के दो कपड़े रखने चाहिए।
