गजब! साइकिल सवार ने खड़ी चट्टान पर किया हैरतअंगेज स्टंट, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग, देखें वीडियो

अब सोशल मीडिया पर ऐसे ही खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunts) का वीडियो वायरल हो रहा है।
viral video the-man-showed-a-surprising-feat-with-a-bicycle-on-a-steep
Published on
Updated on

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर आये दिन हैरतअंगेज स्टंट के वीडियो वायरल (Viral Video) होते, जिसे देख किसी को भी अपनी आँखों पर यकीन नहीं कर सकते हैं। कुछ वीडियो तो इतने डरावने होते है, जिसे देख कोई भी हैरान रह जाए। अब सोशल मीडिया पर ऐसे ही खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunts) का वीडियो वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर earthfocus नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में एक शख्स साइकिल (Bicycle) पर सवार नज़र आ रहा है। यह शख्स एक पहाड़ी के ऊपर से खतरनाक अंदाज में सीधी खड़ी चट्टान से नीचे की ओर आते देखा जा सकता है। 

वीडियो में देख सकते हैं कि, इस ऊंची पहाड़ी से नीचे आते समय साइकिल कई बार चालक के कंट्रोल से बाहर चली जाती है। लेकिन,शख्स खुद को संभाल लेता है। वीडियो के आखिर में शख्स तेजी से नीचे आते हुए खुद को बैलेंस भी करता नजर आता है। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग इस शख्स की तारीफ कर रहे हैं। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com