गंदगी में बन रही सेव भुजिया का वीडियो वायरल, देखकर लोगों का उठा भरोसा
Sev Bhujia Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सेव भुजिया को बेहद गंदे तरीके से बनाते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो ने फूड सेफ्टी और साफ-सफाई को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Dirty Sev Bhujia : सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर खाने-पीने की चीजों की साफ-सफाई पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में एक कमरे के अंदर बड़ी मात्रा में सेव भुजिया का ढेर नजर आता है, जिसे कुछ लोग इधर-उधर कर रहे हैं।
लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लोग नंगे पांव उसी भुजिया पर खड़े होकर उसे शिफ्ट कर रहे हैं। इस दौरान कोई भी साफ-सफाई या हाइजीन का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, जो लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है।
इतने गंदे तरीके से बन रहा है सेव भुजिया, अब आज के बाद कभी नहीं खाऊंगा। pic.twitter.com/VaQyXX65so — छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) April 29, 2026
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर शख्स ने रोकी ट्रेन, लोको पायलट के हॉर्न के बाद भी नहीं हटा, VIDEO वायरल
ब्रिटिश टूरिस्ट ने तोड़ी भारत को लेकर बनी धारणाएं, चेन्नई के मरीना बीच की सफाई देख रह गया हैरान
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
गंदगी से फैक्ट्री में बन रही सेव भुजिया
वीडियो में दिखता है कि एक व्यक्ति प्लेट की मदद से भुजिया को पीछे कर रहा है, जबकि दूसरा व्यक्ति बेलचे से उसे हटा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान भुजिया जमीन पर फैली हुई है और लोग सीधे उस पर खड़े हैं।
यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं। हालांकि यह वीडियो कहां का है और कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इससे जुड़ी तस्वीरें लोगों के मन में डर जरूर पैदा कर रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें : सड़क पर लड़की से बदसलूकी करता दिखा युवक, लड़की बोली- फ्यूचर हसबैंड है; वीडियो वायरल
वायरल वीडियो को देखकर भड़के लोग
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि इस तरह की लापरवाही से लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है। कुछ यूजर्स ने तो यह तक कह दिया कि अब वे बाहर की भुजिया खाना बंद कर देंगे।
यह वायरल वीडियो एक बार फिर इस बात की याद दिलाता है कि खाने की चीजों में साफ-सफाई कितनी जरूरी है और हमें क्या खा रहे हैं, इस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।
