बस स्टैंड पर चाचाजी ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, जिसे देख हर कोई रह गया हैरान, देखें वीडियो
इस वीडियो में एक चाचाजी बस स्टैंड (Bus Stand) पर जबरदस्त डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं।
- Written By: काजल चोपड़े
नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाते है,जिसे देख किसी का भी दिल खुश हो जाएं। सोशल मीडिया पर अक्सर डांस के वीडियो वायरल होते रहते है। वो चाहे बच्चों (Kid Dance Video) के डांस वीडियो हो या बुजुर्ग शख्स (Old Man) का हो। हर कोई डांस के वीडियो को काफी एन्जॉय करते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक चाचाजी बस स्टैंड (Bus Stand) पर जबरदस्त डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं।
सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा वीडियो Shastri Pawan Bhardwaj नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि, बस स्टैंड में बहुत सारे लोग बस के इंतजार में खड़े हैं। इसी दौरान एक बस आती है और सिर पर पगड़ी और धोती पहने हुए चाचाजी उस पर चढ़ नहीं पाते हैं। इसके बाद चाचाजी डांस करने लग जाते है। वो एक के बाद एक कई पंजाबी गाने जैसे ‘गुड नाल इश्क मीठा’ पर झूमने लगते हैं। चाचाजी को डांस करते देख वहां मौजूद लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते। वहां मौजूद लोग चाचाजी के डांस को काफी एन्जॉय करते है।
सम्बंधित ख़बरें
प्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
नर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
अब सोशल मीडिया (Social Media) पर चाचाजी का डांस वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘कोई कलाकार है जो चाचा के गेटअप में डांस कर रहा है ऐसा लगता है।’ एक और शख्स ने लिखा है, ‘नकली चाचा।’
