Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सागर की बंजर जमीन बनी कमाई का जरिया! मिट्टी से निकल रहे ‘कीमती माला के दाने’, 25 हजार तक मिल रही कीमत

Sagar Viral News: जैतपुर डोमा गांव में बंजर जमीन से कथित कीमती माला के दाने निकलने का दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों को इन दानों के बदले 100 से 25 हजार रुपये तक मिल रहे हैं।

  • Reported By: सरजू पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 17, 2026 | 11:56 AM

कीमती दाने ढूंढते लोग (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Sagar Precious Beads: मध्य प्रदेश के सागर जिले के केसली ब्लॉक के जैतपुर डोमा गांव में इन दिनों एक अनोखा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां बंजर जमीन से निकल रहे कथित ‘कीमती माला के दाने’ ग्रामीणों के लिए कमाई का नया जरिया बन गए हैं। दावा किया जा रहा है कि इन दानों की कीमत 100 रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक मिल रही है। यही वजह है कि पिछले 15 दिनों से दर्जनों ग्रामीण सुबह से शाम तक इन दानों की तलाश में जुटे हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक अब तक करीब 10 लोगों को ऐसे दाने मिल चुके हैं। इनमें से एक दाने की कीमत 25 हजार रुपये तक लगाई गई। खास बात यह है कि मौके पर ही खरीददार भी मौजूद रहते हैं, जो दानों की गुणवत्ता देखकर नकद भुगतान कर उन्हें खरीद लेते हैं।

महिलाएं और बच्चे भी तलाश में जुटे

जैतपुर डोमा गांव में हर दिन महिलाएं, पुरुष और बच्चे बंजर जमीन पर पहुंचकर मिट्टी की छानबीन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में रोजगार के सीमित साधनों के बीच यह उनके लिए अतिरिक्त आय का माध्यम बन गया है।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर ड्रग्स केस में नया खुलासा: ऑनलाइन सट्टे और प्रॉपर्टी नेटवर्क तक पहुंची जांच, नाना पटवारी का मोबाइल जब्त

उज्जैन केंद्रीय जेल में अधीक्षक का पत्नी संग डांस वीडियो वायरल, सुरक्षा और अनुशासन पर उठे सवाल

सिंधिया राजवंश की 500 साल पुरानी तोप चोरी: क्रेन लेकर पहुंचे 25-30 बदमाश, ले उड़े 3 टन की अष्टधातु की धरोहर

खंडवा मेडिकल कॉलेज से फिर मरीज ने लगाई छलांग, गंभीर रूप से हुआ घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बंजर जमीन बनी ‘खजाना’ मिट्टी से निकल रहे कीमती माला के दाने, 25 हजार तक मिल रही कीमत!
#sagar #Preciousbeadsfornecklaces #Preciousbeads #viralvideo #madhyapradesh #navbharatlive pic.twitter.com/FciaHLk3eJ
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) July 17, 2026

मुगलकालीन माला के मोती होने की चर्चा

स्थानीय लोगों का मानना है कि ये दाने संभवतः मुगलकालीन माला के मोती या किसी प्राचीन आभूषण का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि, इस दावे की अब तक किसी सरकारी एजेंसी या पुरातत्व विभाग ने पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले देवरी के सिलारी और केसली के मदनपुर गांव में भी इसी तरह के दाने मिलने की बातें सामने आई थीं।

ये भी पढ़ें : डिंडोरी : 20 लाख में खरीदे 10 लाख कीड़ों के सिर, साल के जंगल बचाने का अनोखा अभियान

दानों का रहस्य बरकरार

इन दानों को खरीदने वाले व्यापारियों का कहना है कि वे इन्हें आगे बेच देते हैं, लेकिन इनका अंतिम उपयोग क्या है या ये वास्तव में किस चीज के बने हैं, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। फिलहाल, इन कथित कीमती दानों की असली पहचान और ऐतिहासिक महत्व जांच का विषय बना हुआ है। यदि जिला प्रशासन या पुरातत्व विभाग इस मामले की जांच करता है तो इसके पीछे की सच्चाई सामने आ सकती है।

Sagar precious beads found in barren land jaitpur doma village

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 10:34 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • Sagar News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.