Viral Video: हाइवे पर फिल्मी स्टाइल में ट्रक लूटते दिखे चोर, पीछे से आ रहे ट्रक वाले ने किया कुछ ऐसा
Viral Video Of Theft From Truck: सोलापुर-धुले हाईवे ट्रक से चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- Written By: आकाश मसने
ट्रक से चोरी करते चोर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Solapur-Dhule Highway Viral Video: महाराष्ट्र के सोलापुर-धुले हाईवे पर दिनदहाड़े डकैती का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चोरों ने चलते ट्रक पर चढ़कर सामान लूट लिया। रत्नापुर गांव के पास दिनदहाड़े एक ट्रक से फिल्मी अंदाज़ में चोरी की गई। यह पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इस वीडियो में चोराें की हरकत देख हर कोई हैरान है। लोगों सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। किसी को इसे देख बॉलीवुड की गुंडे फिल्म की याद आ रही है। तो चोरों के हौसलों की दाद दे रहे हैं।
क्या है वीडियो में?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि लूटेरे गैंग के कुछ सदस्य चलते ट्रक पर चढ़ते हैं और फिर ट्रक पर लगे त्रिपाल को फाड़कर उसमें से सामान निकालते हैं। ट्रक के पीछे दो बाइक पर इस के कुछ सदस्य चल रहे होते हैं। ट्रक पर बैठे चाेर चोरी किया गया माल पीछे से आ रहे बाइक सवारों को थमा दिया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
अगले महीने ST कर्मियों के वेतन पर संकट, आर्थिक मदद नहीं मिली तो थम सकतें हैं लालपरी के पहिए
पुणे में यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, PMPML और मेट्रो के लिए मिलेगा एक ही टिकट, 8 दिन में आएगी रिपोर्ट
90 साल की नानी और 80 साल के नाना की पहली विदेश यात्रा, पोती ने लंदन ले जाकर पूरा किया सपना
Amravati: मोर्शी के अधूरे पुल को लेकर कांग्रेस का अल्टीमेटम, ‘करो या मरो’ आंदोलन की चेतावनी
धुले-सोलापुर हाईवे पर फिल्मी अंदाज में डकैती, ट्रक पर चढ़कर लूटपाट..#maharashtranews #Solapurdhule #viral pic.twitter.com/VV1EqyFpJa — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) September 11, 2025
6 आरोपी गिरफ्तार
यह पूरी घटना किसी ने अपने कैमरे में कैद कर ली। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, धाराशिव पुलिस की लोकल क्राइम ब्रांच हरकत में आई। वीडियों के आधार पर गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि चोरी हुआ सामान क्या था। लेकिन इस तरह की कई शिकायतें पहले भी दर्ज हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि पूछताछ में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- उपराष्ट्रपति चुनाव में खड़गे ने किया टोटका? वायरल हुआ वोटिंग से पहले का VIDEO, देखकर नहीं होगा यकीन
इसी तरह के मामले राज्य के येर्मला इलाके में भी सामने आए हैं, जहां रात के वक्त ट्रक चालकों को रोककर उनसे मारपीट और लूटपाट की जा रही है।
ट्रेन से कोयला चोरी का वीडियाे भी हुआ था वायरल
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई बार चलती ट्रेन से कोयला चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले एनटीपीसी फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर ललमटिया से कोयला लोड कर फरक्का आने के क्रम में 13-15 साल के तीन नाबालिग लड़के कोयला चोरी करने के समान कमर में बांध कर चलती ट्रेन में चढ़कर फिल्मी अंदाज में स्टंट करने का एक वीडियो वायरल हुआ था।
