मजदूर का लंच देखकर भर आएंगी आंखें, बिस्कुट को पानी में भिगोकर खाया; वीडियो हुआ वायरल

Labour Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मजदूर बिस्कुट को पानी में भिगोकर लंच करता नजर आया। वीडियो देखकर यूजर्स भावुक हो गए और मेहनत करने वाले लोगों की जिंदगी पर चर्चा शुरू हो गई।
A viral video showing a labourer eating biscuits soaked in water for lunch.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Worker Biscuits Lunch : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है। वीडियो में एक मजदूर काम पर जाने से पहले लंच करता नजर आ रहा है, लेकिन उसके खाने को देखकर किसी का भी दिल भर सकता है। जहां आमतौर पर बिस्कुट को लोग चाय या नाश्ते के साथ खाने वाली चीज मानते हैं, वहीं इस मजदूर के लिए यही बिस्कुट दोपहर के खाने का सहारा बन गया।

वीडियो में मजदूर हाथ में बिस्कुट का पैकेट लिए दिखाई देता है और उसे नल के पानी में भिगोकर खाता नजर आता है। पानी में भिगोने के बाद बिस्कुट थोड़ा नरम हो जाता है, जिससे वह उसे आसानी से खा सके। इस दौरान मजदूर के चेहरे पर हल्की मुस्कान भी दिखाई देती है। वीडियो को Blissfulspiri नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है।

बिस्कुट को पानी में भिगोकर खाता दिखा मजदूर

वीडियो के साथ शेयर किए गए कैप्शन में दावा किया गया है कि काम पर जाने से पहले कई लोगों के पास खाना बनाने या खरीदने के लिए पर्याप्त समय और पैसे नहीं होते। ऐसे में उन्हें जो मिल जाता है, उसी से अपना पेट भरना पड़ता है।

वायरल वीडियो में दिख रहा मजदूर भी शायद इसी मजबूरी में बिस्कुट को अपना लंच बना रहा है। हालांकि वीडियो में मजदूर की पहचान, जगह या उसकी आर्थिक स्थिति के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है।

इसलिए वीडियो को देखकर उसके हालात के बारे में निश्चित दावा नहीं किया जा सकता। फिर भी यह दृश्य मेहनत-मजदूरी करने वाले उन लोगों की मुश्किलों की तरफ जरूर ध्यान खींचता है, जो दिनभर मेहनत करने के बाद भी कई बार अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करते हैं।

लोगों ने कहा- मेहनत करने वालों का दर्द समझिए

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए। कई लोगों ने कहा कि हमें अपनी थाली में मौजूद खाने की कद्र करनी चाहिए और बिना जरूरत खाना बर्बाद नहीं करना चाहिए।

कुछ यूजर्स ने मजदूरों और परिवार के लिए मेहनत करने वाले लोगों की जिंदगी को लेकर भी अपनी भावनाएं साझा कीं। एक यूजर ने लिखा कि माता-पिता और परिवार के लिए कमाने वाले लोग सच में भगवान जैसे होते हैं।

वहीं कुछ लोगों ने कहा कि किसी व्यक्ति के कपड़े, काम या परिस्थितियों को देखकर उसे जज नहीं करना चाहिए। यह वायरल वीडियो भले ही कुछ सेकंड का हो, लेकिन यह याद दिलाता है कि हमारे आसपास कई लोग ऐसी जिंदगी जी रहे हैं, जिसकी कल्पना करना भी हमारे लिए मुश्किल है।

A viral video showing a labourer eating biscuits soaked in water for lunch.
Meta कर्मचारी ने मां को दिखाया अपना ऑफिस, बोलीं- ‘उन्हें गर्व महसूस कराना सबसे बड़ी खुशी’
Navbharat Live
navbharatlive.com