दूसरी लड़की के साथ घूम रहा था बॉयफ्रेंड, असली वाली ने बीच सड़क पर की कुटाई! देखें क्लेश का VIDEO
Social Media पर एक लड़की द्वारा अपने बॉयफ्रेंड को बीच सड़क पर पकड़ने का वीडियो Viral हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि लड़की ने उसे धोखा देते हुए पकड़ा, जिसके बाद तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
वायरल वीडियो (Image- Social Media)
Girlfriend Catches Boyfriend Cheating Viral Video: आज के समय में मोबाइल फोन लगभग हर किसी के पास होता है। जैसे ही कहीं कोई झगड़ा, बहस या अजीब घटना दिखती है, लोग तुरंत फोन निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं। खासकर पब्लिक प्लेस पर हो रही घटनाओं को रिकॉर्ड करने का चलन तेजी से बढ़ा है, जिसकी वजह से ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल(Viral Video) हो जाते हैं।
अगर आप सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, तो आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जो कुछ ही समय में लाखों लोगों तक पहुंच जाते हैं। कुछ लोग इन्हें देखकर चौंक जाते हैं, तो कुछ इसे मनोरंजन के तौर पर लेते हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल(Viral Video) हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। करीब 10 सेकंड के इस वीडियो में एक युवक जमीन पर लेटा हुआ दिखाई देता है, जबकि एक युवती उसके हाथ पकड़कर उस पर जोर-जोर से चिल्लाती नजर आती है। माहौल काफी तनावपूर्ण लगता है और दोनों के बीच तीखी बहस होती दिखती है।
सम्बंधित ख़बरें
विदेशी महिला का खोया बैग लौटाकर देहरादून पुलिस ने जीता दिल, खुशी में जवान को लगाया गले
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
Street Kalesh Over Cheating (Girlfriend Catches Boyfriend Cheating, Pins Him Down on Street as Crowd Records) pic.twitter.com/Op3DOSR2mu — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 9, 2026
कुछ ही पलों में मामला और बिगड़ता नजर आता है। दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी होती दिखाई देती है, जिससे साफ है कि स्थिति सामान्य नहीं है। हालांकि वीडियो छोटा होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पाता कि आखिर में क्या हुआ, क्योंकि क्लिप अचानक खत्म हो जाती है।यह वीडियो X (Twitter) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर(Viral Video) किया गया है।
रंगे हाथ पकड़ाया बॉयफ्रेंड
वीडियो के साथ एक दावा भी किया जा रहा है, जो इसे और चर्चा में ला रहा है। कहा जा रहा है कि युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को किसी और के साथ धोखा करते हुए पकड़ लिया था, जिसके बाद यह विवाद हुआ। हालांकि इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया(Viral Video) पर लोग इसी कहानी के साथ वीडियो शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- अप्रैल फूल के नाम पर खतरनाक प्रैंक, दोस्तों को ‘स्नो स्प्रे आइसक्रीम’ खिलाने का वीडियो वायरल
ऐसे वीडियो अक्सर अधूरी जानकारी के साथ वायरल हो जाते हैं, जिससे लोग अपने-अपने अंदाजे लगाने लगते हैं। कई बार सच्चाई कुछ और होती है, लेकिन गलतफहमियां फैल जाती हैं। इसलिए किसी भी वायरल वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई जानना जरूरी है।
