वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Girl Confused Viral Clip : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आसान से गणित के सवाल ने लड़की को पूरी तरह कंफ्यूज कर दिया। वीडियो में एंकर एक इवेंट के दौरान दर्शकों से सवाल पूछती नजर आती हैं।
सवाल सुनने में बेहद आसान है, लेकिन इसका जवाब देते समय लड़की उलझ जाती है। इस क्लिप ने इंटरनेट पर लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया है और लाखों लोग इसे शेयर कर रहे हैं।
यह वीडियो Dhaara के इंस्टाग्राम अकाउंट (@anchordhara_) से शेयर किया गया है। वीडियो में वह एक लड़की से पूछती हैं कि अगर 24 केले 20 रुपये के हैं, तो 2 दर्जन केले कितने के होंगे? सवाल सुनते ही लड़की सोच में पड़ जाती है, जबकि जवाब बेहद सीधा होता है।
दरअसल, 1 दर्जन में 12 केले होते हैं, यानी 2 दर्जन में 24 केले ही होंगे। लेकिन लड़की इस सरल गणित को तुरंत समझ नहीं पाती और कंफ्यूज नजर आती है।
ये खबर भी पढ़ें : ब्राजीलियन शादी में ‘बीड़ी’ गाने पर धमाकेदार डांस, वीडियो ने जीता इंटरनेट
वायरल वीडियो में सबसे दिलचस्प हिस्सा पीछे बैठे एक अंकल का रिएक्शन है, जो सवाल समझते ही हंसने लगते हैं। उनका एक्सप्रेशन और ताली बजाने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को करोड़ों व्यूज और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।
कमेंट सेक्शन में भी लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि यह वीडियो दिखाता है कि साधारण गणित भी कभी-कभी दिमाग घुमा देता है, जबकि कुछ ने कहा कि असली समझ अनुभव से आती है, सिर्फ किताबों से नहीं।