Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहाड़ पर घायल पर्वतारोही की जान बचाने के लिए कुत्ते ने किया कुछ ऐसा… जिसे जानकर चौंक जाएंगे आप

गार्गा बर्किक (Grga Brkic) अपने कुत्ते नॉर्थ के साथ पहाड़ चढ़ने के इरादे से गया था।

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Jan 08, 2022 | 10:08 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली, इंसान (Human) और कुत्ते (Dog) के बीच अक्सर अच्छी दोस्ती देखने को मिलती है। कुत्ता अपने मालिक के लिए काफी वफादार होता है। तो मालिक भी अपने पालतू कुत्ते की काफी अच्छी तरीके से देखभाल करता है। इंसान और कुत्ते की दोस्ती के कई किस्से आपने सुने होंगे। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसे कुत्ते के बारे में बताने जा रहे है, जिसने अपनी जान दाव पर लगाकर अपने मालिक की जान बचाई। 

हाल ही में क्रोएशिया का गार्गा बर्किक (Grga Brkic) नाम का एक  पर्वतारोही अपने कुत्ते नॉर्थ के साथ वेलबिट  (Velebit) पहाड़ पर गया था। तब गार्गा के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे उसकी जान खतरे में आ गई। ऐसे में उसके कुत्ते ने जो किया उसे देख सब लोग दंग रह गए।  

गार्गा बर्किक (Grga Brkic) अपने कुत्ते नॉर्थ के साथ पहाड़ चढ़ने के इरादे से गया था। गार्गा एक पर्वतारोही था और जिस पहाड़ पर वो चढ़ रहा था बर्फ जमी हुई थी। स्काय न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पहाड़ पर चढ़ते समय गार्गा को चोट लग गई और गिर गया।  गार्गा उठ भी नहीं पा रहा था।  

सम्बंधित ख़बरें

Kalyan News: आवारा कुत्ते ने काटा तो युवक ने की खुदकुशी, सुसाइड का कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

क्लास में अकेली बैठी थी नाबालिग छात्रा…टीचर आकर करने लगा अश्लील हरकत, 5 मिनट के वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

60 साल के प्रिंसिपल ने 28 साल की टीचर से रचाई शादी, पोल खुलने पर बिहार में मचा बवाल

मां ने दुत्कारा…तो ‘ओरा-मां’ का लिया सहारा! क्या है जापान के पंच-कुन की कहानी और बंदरों की दुनिया का रहस्य?

जब गार्गा के 8 महीने के कुत्ते नॉर्थ ने ये देखा तो उसने अपने मालिक की कुछ इस तरह मदद की जिसे देख आज हर कोई हैरान रह गया। नॉर्थ तुरंत गार्गा के ऊपर गोल घूमकर बैठ गया, ताकि मालिक को उसके शरीर की गर्माहट उसे मिलती रहे। हैरानी की बात ये है कि नॉर्थ १३ घंटो तक इसी पोजिशन में बैठा रहा, जब तक कि बचाव दल वहां नहीं पहुंच गया। 

बता दें कि, गार्गा के साथ दो और पर्वतारोही थे, जब वो दोनों गार्गा को ढूंढ नहीं पाए तब उन्होंने मदद बुलाई। 13 घंटे बाद जब लोग गार्गा और नार्थ के पास पहुंचे तो उन्होंने कुत्ते को मालिक पर लेटे देखा। ये नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया।  लोगों का कहना है कि अगर नार्थ ऐसा ना करता तो गार्गा की ठंड से मौत हो जाती। लोगों ने नॉर्थ और उनके मालिक को बचा लिया। अब सोशल मीडिया पर गार्गा और नार्थ की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। कई लोग इस तस्वीर पर कमेंट्स कर रहे है।  

Viral news dog saves mountaineer life in croatia mountain curled around him for 13 hours

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 08, 2022 | 10:08 AM

Topics:  

  • Latest Dog Viral News
  • Viral News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.