संडे को ऑफिस बुलाने पर बॉस-कर्मचारी में टकराव! गूगल मीटिंग का ऑडियो वीडियो वायरल, केस की धमकी से भड़की बहस

Boss vs Employee : गूगल मीटिंग के दौरान बॉस और कर्मचारी के बीच हुई तीखी बहस का ऑडियो वायरल हो गया, जिसमें संडे को ऑफिस बुलाने और केस करने की धमकी को लेकर वर्क-लाइफ बैलेंस पर सवाल खड़े हो गए।
A Google meeting audio went viral after a boss forced Sunday work and threatened legal action, sparking a work-life balance debate.
बॉस-कर्मचारी में तीखी बहस का ऑडियो वायरल।
Published on
Updated on

Boss Forces Sunday Work : सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक ऐसा ऑडियो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कॉर्पोरेट कल्चर और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर एक बार फिर बड़ी बहस छेड़ दी है। यह वीडियो किसी आम ऑफिस मीम या फनी क्लिप का नहीं, बल्कि एक गूगल मीटिंग के दौरान रिकॉर्ड हुई बातचीत का बताया जा रहा है।

वायरल ऑडियो में एक कंपनी के बॉस और कर्मचारी के बीच तीखी बहस साफ सुनी जा सकती है। बातचीत में बॉस लगातार टीम पर रविवार यानी संडे को भी ऑफिस आने का दबाव बनाता नजर आ रहा है, जबकि कर्मचारी साफ शब्दों में इसका विरोध करता है। जैसे-जैसे मीटिंग आगे बढ़ती है, माहौल तनावपूर्ण होता चला जाता है और बात सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहती।

संडे को काम के दबाव पर भड़का कर्मचारी

वायरल वीडियो में सुना जा सकता है कि कर्मचारी बार-बार यह कहता है कि रविवार उसका साप्ताहिक अवकाश है और वह उस दिन ऑफिस नहीं आ सकता। इस पर बॉस का रवैया और आक्रामक हो जाता है। बॉस कहता है कि कंपनी को भारी नुकसान हुआ है और ऐसे में पूरी टेक टीम को संडे को भी काम करना होगा।

इतना ही नहीं, बॉस यह तक कह देता है कि अगर टीम ने उसकी बात नहीं मानी तो वह कानूनी कार्रवाई करेगा। कर्मचारी शांत रहते हुए अपनी बात रखने की कोशिश करता है, लेकिन बॉस की आवाज लगातार ऊंची होती जाती है। मीटिंग में मौजूद अन्य लोग इस बहस को चुपचाप सुनते रहते हैं, जिससे यह साफ झलकता है कि हालात कितने असहज हो चुके थे।

‘नौकरी छोड़ दूंगा, लेकिन संडे को नहीं आऊंगा’

बॉस की धमकियों के बाद कर्मचारी साफ कहता है कि वह संडे को ऑफिस नहीं आएगा और अगर उस पर दबाव डाला गया तो वह नौकरी छोड़ देगा। इसके बाद बहस और तीखी हो जाती है। यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट sum_mohitt से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “केस किस बात का करेगा भाई?” वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, “वर्क-लाइफ बैलेंस सिर्फ स्लाइड्स में अच्छा लगता है।” कुछ यूजर्स का मानना है कि अगर कंपनी को नुकसान हो रहा है तो टीम को सहयोग करना चाहिए, जबकि बड़ी संख्या में लोग कर्मचारी के स्टैंड को सही ठहरा रहे हैं। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि भारत में वर्क-लाइफ बैलेंस अब भी एक बड़ा और संवेदनशील मुद्दा बना हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com