वंदे भारत ट्रेन में ट्रे पर पैर रखकर बैठा यात्री, फोटो वायरल होने पर भड़के लोग
Passenger Feet on Tray Table : वंदे भारत ट्रेन में एक यात्री द्वारा खाने की ट्रे पर पैर रखने की फोटो वायरल हो गई है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
- Written By: हितेश तिवारी
वंदे भारत में सफर कर रहे यात्री की वायरल फोटो। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Vande Bharat Passenger Feet on Table : वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक यात्री खाने की ट्रे पर पैर रखकर बैठा नजर आ रहा है। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर लोगों को नाराज कर दिया है और सार्वजनिक स्थानों पर व्यवहार को लेकर बहस छेड़ दी है। कई यूजर्स ने इसे सिविक सेंस की कमी बताया, जबकि कुछ लोगों ने इस तरह के व्यवहार को गलत ठहराते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
Watching someone on a Vande Bharat train put their bare feet on the tray table where people eat was honestly infuriating. The table had newspapers, bottles, and is literally meant for food service. What made it worse he had a small kid sitting with him. pic.twitter.com/VSoOv8Feu8 — Kohina (@CursedsundariX) March 16, 2026
वंदे भारत में ट्रे टेबल पर पैर रखकर मैगजीन पढ़ता दिखा शख्स
वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि यात्री आराम से सीट पर बैठा है और उसने अपने पैर सामने लगी फोल्डेबल ट्रे टेबल पर रखे हुए हैं। यह वही ट्रे होती है, जिसका इस्तेमाल यात्रियों को खाना परोसने के लिए किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Hiroshima Day: हिरोशिमा दिवस का इतिहास और परमाणु हमले की दर्दनाक कहानी
स्कूल जाने की उम्र में बने करोड़ों के चाइल्ड स्टार, आदित्य नारायण ने बताया भरना पड़ता था इनकम टैक्स
Birthday Horoscope: 6 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे तेज बुद्धि के धनी, तकनीकी क्षेत्र में बनाएंगे खास पहचान
EV सेक्टर में आएगा नौकरी का बंपर धमाका, 2030 तक 4 करोड़ रोजगार का दावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
तस्वीर में यह भी नजर आता है कि ट्रे पर पानी की बोतल और मैगजीन रखी हुई है, फिर भी व्यक्ति ने उसी जगह को पैर रखने के लिए इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर सिकंदराबाद से तिरुपति के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की है, जिसे एक यूजर ने X पर शेयर किया था।
ये खबर भी पढ़ें : जोधपुर एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के दौरान गूंजा राजस्थानी लोकगीत, वीडियो हुआ वायरल
लोगों ने सिविक सेंस और जिम्मेदारी पर उठाए सवाल
इस पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई लोगों ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह का व्यवहार दूसरों के लिए असुविधाजनक और अस्वच्छ होता है।
कुछ यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि जब बड़े लोग इस तरह की हरकत करते हैं, तो बच्चों को क्या सीख मिलेगी। वहीं कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में भी कमेंट किए, लेकिन ज्यादातर लोगों ने इसे गलत बताते हुए सिविक सेंस और जिम्मेदार व्यवहार की जरूरत पर जोर दिया। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि सार्वजनिक स्थानों पर छोटी-छोटी आदतें भी समाज पर बड़ा असर डालती हैं।
