Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वंदे भारत ट्रेन को चलाने के लिए आपस में भिड़े लोको पायलट, जानें क्या है पूरा मामला

वंदे भारत ट्रेन का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग खिड़की से घुसकर ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। आमतौर पर ऐसे वीडियो ट्रेन के सामान्य डिब्बों से निकल कर सामने आते हैं, लेकिन ये वीडियो ट्रेन के चालक के डिब्बे की है।

  • Written By: शानू शर्मा
Updated On: Sep 07, 2024 | 02:27 PM

वंदे भारत ट्रेन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को भारतीय रेल को धीरे-धीरे उचाई की ओर ले जा रहे हैं। इंडियन रेलवे भी काफी एडवांस और हाईटेक होता जा रहा है। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए वंदे भारत जैसी ट्रेने लॉन्च की गई है। अबतक देश के लगभग 280 जिलों से वंदे भारत ट्रेन गुजर रही है। इस एडवांस ट्रेने को लेकर यात्रियों में तो उत्साह पहले से ही है लेकिन अब इसे चलाने के लिए लोको पायलट भी आपसे में भिड़ने लगे हैं।

वंदे भारत ट्रेन का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग खिड़की से घुसकर ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। आमतौर पर ऐसे वीडियो ट्रेन के सामान्य डिब्बों से निकल कर सामने आते हैं, लेकिन ये वीडियो ट्रेन के चालक के डिब्बे की है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस वीडियो को सचिन गुप्ता नाम के व्यक्ति द्वारा शेयर किया गया है। जिसमें सचिन ने लिखा, “ये मारामारी ट्रेन में बैठने के लिए पैसेंजर की नहीं है। ये लोको पायलट हैं, जो वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए आपस में युद्ध कर रहे हैं। आगरा से उदयपुर के बीच ट्रेन अभी शुरू हुई है। पश्चिम–मध्य रेलवे, उत्तर–पश्चिम, उत्तर रेलवे ने अपने अपने स्टाफ को ट्रेन चलाने का आदेश दे रखा है। तीनों रीजन का स्टाफ आपस में हर रोज भिड़ रहा है। वजह ये है कि अच्छी ट्रेनें चलाने से ही उनका इंक्रीमेंट/प्रमोशन लगता है। इसलिए रोजाना “मैं चलाऊंगा, मैं चलाऊंगा” वाली स्थिति हो रही है।”

सम्बंधित ख़बरें

ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल

साउथ दिल्ली में फुटपाथ पर बच्चों को पढ़ाते शख्स का वीडियो वायरल, बिना दिखावे की ‘नेकी’ ने जीता दिल

गोलगप्पे की चटनी में मिला जिंदा चूहा, वायरल वीडियो ने उठाए सफाई पर सवाल

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में रोबोटिक डॉग बना आकर्षण का केंद्र, सुरक्षा तकनीक की नई मिसाल

ये मारामारी ट्रेन में बैठने के लिए पैसेंजर की नहीं है। ये लोको पायलट हैं, जो वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए आपस में युद्ध कर रहे हैं। आगरा से उदयपुर के बीच ट्रेन अभी शुरू हुई है। पश्चिम–मध्य रेलवे, उत्तर–पश्चिम, उत्तर रेलवे ने अपने अपने स्टाफ को ट्रेन चलाने का आदेश दे रखा… pic.twitter.com/oAgYdxNHa7 — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) September 7, 2024

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी है। एक यूजर ने लिखा, ” शायद ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा हैं की सरकारी कर्मचारी काम करने के लिए लड़ रहे हैं। यह अदभुत नजारा है।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “ट्रेन तो ट्रेन है भाई , क्या अच्छी ट्रेन क्या खराब! ट्रेन इंक्रीमेंट सभी का बराबर होना चाहिए। मोदी जी ने अमीर गरीब, ऊंचा नीचा का इतना ज्यादा भेदभाव कर दिया है कि समाज आपस में लड़ मर रहा है।” वहीं एक यूजर ने आश्चर्य व्यक्त  करते हुए लिखा, “मुझे तो लगा था ये जनरल के यात्री है।”

Vande bharat loco pilot clashed with each other to run the train video viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 07, 2024 | 01:59 PM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.