एयरपोर्ट गेट पर प्यासे पक्षी को पानी पिलाता दिखा अमेरिकी युवक, वीडियो ने जीता दिल
Man Gives Water to Bird Video : अमेरिकी युवक टायलर कुलपेपर का एयरपोर्ट पर एक छोटे पक्षी को बोतल के ढक्कन से पानी पिलाने का वीडियो वायरल। इस सादगी भरे पल ने लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Viral Water to Bird Airport Video : अमेरिका के एक युवक का दिल छू लेने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Tyler Culpepper नाम के इस युवक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर की, जिसमें वह एयरपोर्ट गेट पर एक छोटे पक्षी को पानी पिलाते नजर आते हैं। टायलर, जो खुद को ट्रैक उत्साही बताते हैं, ने बताया कि वह फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे, तभी उनकी नजर इस नन्हे पक्षी पर पड़ी।
ढक्कन से पानी पीता दिखा छोटा पक्षी
वायरल वीडियो में कैमरा जमीन की ओर है। टायलर बोतल के ढक्कन में थोड़ा सा पानी डालकर उसे फर्श पर रखते हैं। कुछ ही पल बाद छोटा पक्षी सावधानी से उनके करीब आता है। वह पहले इधर-उधर देखता है, फिर धीरे-धीरे ढक्कन से पानी पीने लगता है।
बीच-बीच में वह सिर उठाकर आसपास देखता है, मानो स्थिति को समझ रहा हो, और फिर दोबारा पानी पीने लगता है। यह सादा लेकिन भावुक पल लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के स्कूल की ‘चना वाली दादी’ का वीडियो वायरल, बच्चों संग स्नेह भरा रिश्ता जीता दिल
लोगों ने वीडियो देख जमकर तारीफ की
टायलर ने अपने कैप्शन में लिखा कि यह अनुभव पूरी तरह अप्रत्याशित था। उन्होंने उस भारतीय महिला का भी धन्यवाद किया, जिसने इस पल को दूसरे एंगल से रिकॉर्ड किया। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज बटोर चुका है।
इंटरनेट यूजर्स ने इस छोटे से दयालु कदम की जमकर तारीफ की है। कई लोगों ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे छोटे-छोटे पल ही असली खुशी देते हैं। यह वीडियो याद दिलाता है कि थोड़ी सी इंसानियत भी किसी दिन को खास बना सकती है।
