पहली बार हाजमोला खाकर यूक्रेनी महिला ने दिए ऐसे एक्सप्रेशन, वायरल वीडियो देख हंस पड़े लोग
Ukrainian Woman Hajmola Reaction : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक यूक्रेनी महिला पहली बार हाजमोला खाती नजर आ रही है। हाजमोला का स्वाद चखने के बाद महिला ने जो मजेदार रिएक्शन दिया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Foreigner Tries Hajmola : सोशल मीडिया पर आए दिन खाने-पीने की चीजों को लेकर मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी लोग अजीब फूड कॉम्बिनेशन ट्राई करते नजर आते हैं तो कभी विदेशी लोग भारतीय स्वाद का अनुभव करते दिखाई देते हैं।
इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूक्रेनी महिला पहली बार हाजमोला खाती नजर आ रही है। हाजमोला का स्वाद चखने के बाद महिला ने जो रिएक्शन दिया, उसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
विदेशी महिला ने पहली बार खाई हाजमोला
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भारतीय शख्स महिला को “इंडियन कैंडी” बताकर हाजमोला देता है। पहले तो महिला पैकेट को देखकर थोड़ा कन्फ्यूज नजर आती है और उसे खोलने में भी मशक्कत करती है। इसके बाद वह पैकेट से तीन गोलियां निकालकर एक साथ मुंह में डाल लेती है।
जैसे ही हाजमोला का खट्टा-तीखा स्वाद उसे महसूस होता है, उसके चेहरे के एक्सप्रेशन पूरी तरह बदल जाते हैं। महिला अजीब सा मुंह बनाती है और कुछ सेकंड तक समझ ही नहीं पाती कि उसने आखिर खाया क्या है। यही रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : जयपुर पुलिस घोड़े पर करती दिखी गश्त, वीडियो वायरल होते ही लोगों ने पूछ लिया- पेट्रोल बचाया जा रहा है क्या?
लोगों को पसंद आ रहा महिला का रिएक्शन
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @veggmomo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, “भाई, तुमने उसे गलत फ्लेवर दे दिया।” दूसरे यूजर ने कहा, “ये कैंडी नहीं, पाचन की दवा है।”
वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, “हाजमोला अब यूक्रेन तक पहुंच चुकी है, भारतीय साम्राज्य फैल रहा है।” सोशल मीडिया पर कई लोगों ने महिला के एक्सप्रेशन को “100 प्रतिशत रियल” बताया और कहा कि पहली बार हाजमोला खाने वाले लगभग ऐसा ही रिएक्शन देते हैं।
