VIRAL: बिहार का फर्जी IPS बना हीरो, सिंघम स्टाइल वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल
एक बार फिर से बिहार के जमुई का फर्जी आईपीएस मिथिलेश मांझी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन इस बार बिहार के फर्जी आईपीएस के तेवर काफी अलग है। इस बार मिथिलेश मांझी ने कोई फर्जीवाड़ा नहीं, बल्कि असली कारनामे किए हैं।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
बिहार का फर्जी IPS बना हीरो
नवभारत वायरल डेस्क : सोशल मीडया पर कब कोई रातों-रात वायर हो जाए, यह कोई बता ही नहीं सकता। आपने ने तो बिहार के जमुई जिले के फर्जी आईपीएस मिथिलेश मांझी का नाम तो सुना ही होगा। दरअसल, फर्जी आईपीएस मिथिलेश नाम तब सामने आया था, जब इसने 2 लाख रुपये देकर फर्जी आईपीएस की वर्दी पहनी थी।
अब एक बार फिर से बिहार के जमुई का फर्जी आईपीएस मिथिलेश मांझी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन इस बार बिहार के फर्जी आईपीएस के तेवर काफी अलग है। दरअसल, इस बार मिथिलेश मांझी ने कोई फर्जीवाड़ा नहीं किया है बल्क असली कारनामे किए हैं, जिससे इनटरनेट पर काफी चर्चा हो रही है।
फर्जी आईपीएस एक बार फिर से हुआ वायरल
बता दें, मिथिलेश पहले फर्जी आईपीएस ऑफिसर बनकर सुर्खियों में आया था। पर अब वह अपनी असल जिंदगी की कहानी को एक फिल्म के जरिए सबके सामने लाने जा रहा है। यह फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मिथिलेश फर्जी आईपीएस नहीं बल्कि हीरो के रूप में दिखाई देगा। यह फिल्म सोशल मीडिया वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म यूट्यूब पर रिलीज होगी।
सम्बंधित ख़बरें
‘चूहे-बिल्ली से वोट मांग रहे हैं’, बांकीपुर उपचुनाव में जदयू ने प्रशांत किशोर पर बोला हमला
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा पर नितिन नबीन का भरोसा, बोले- जनता प्रचंड मतों से जिताएगी
सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बदलते दौर में विधायकों को AI और नई तकनीक सीखनी होगी
बिहार का मिथिलेश मांझी अब अपनी एक नई पहचान बनाने की में लगा है। उसकी फिल्म का नाम ‘फर्जी आईपीएस’ है, जिसका ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। दो दिन पहले इसका टीजर भी सामने आया था। फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर यूजर्स द्वारा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फर्जी आईपीएस फिल्म 4 नवंबर को यूट्यूब पर रिलीज होगी। इससे पहले मिथलेश का ‘फेक आईपीएस’ नाम से एक गाना भी रिलीज हुआ था।
यहां देखिए वायरल वीडियो
इस कारण सुर्खियों में आया था फर्जी आईपीएस मिथिलेश मांझी
मिथिलेश मांझी तब सुर्खियों में आया जब उसे जमुई में आईपीएस की नकली वर्दी और पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि मनोज सिंह नाम के एक शख्स ने उसे आईपीएस अधिकारी बनने का झांसा देकर दो लाख रुपये की मांग की थी। मिथिलेश ने यह रकम अपने मामा से उधार लेकर मनोज को दे दी। इसके बाद उसे नकली वर्दी और पिस्टल मिली, जिसे पहनकर वह बाहर घूमने लगा। लेकिन पुलिस जांच में उसकी सभी बातें झूठी साबित हुईं।
यह भी देखें – Python की सवारी करते दिखे बच्चे, वायरल वीडियो पर यूजर ने कहा- ये एनाकोंडा सोच रहा होगा कहा फस गया यार…
