स्पीड से आ रही थी ट्रेन, अचानक सामने आ गया शेरों का झुंड और फिर जो हुआ…VIDEO सोशल मीडिया पर हे रहा वायरल

Asiatic Lions Video: गुजरात के अमरेली में लोको पायलटों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। ट्रैक पर 10 एशियाई शेरों का झुंड देखकर समय पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर शेरों की जान बचाई गई।
Loco Pilots Save 10 Asiatic Lions Video
ट्रेन के सामने आ गया शेरों का झुंड (Image- Social Media)
Updated on

Loco Pilots Save 10 Asiatic Lions Video: पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल के अंतर्गत गुजरात के अमरेली जिले में लोको पायलट और सहायक लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। गिर वन क्षेत्र से गुजर रहे रेल मार्ग पर अचानक 10 एशियाई शेरों का झुंड आ जाने के बाद चालक दल ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इससे न केवल वन्यजीवों की जान बची, बल्कि संभावित रेल हादसा भी टल गया।

पटरी पर दिखा शेरों का झुंड

जानकारी के अनुसार, लोको पायलट अनीश एस. और सहायक लोको पायलट वीरेंद्रसिंह परमार निर्धारित मार्ग पर पूरी सतर्कता के साथ ट्रेन का संचालन कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर रेलवे ट्रैक पर पड़ी, जहां कुछ दूरी पर एशियाई शेरों का एक बड़ा झुंड मौजूद था।

बताया गया कि झुंड में छोटे शावक भी शामिल थे, जो रेल पटरियों और उसके आसपास घूम रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों कर्मचारियों ने बिना देर किए ट्रेन की गति रोकने का निर्णय लिया।

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए, जिससे तेज रफ्तार से चल रही ट्रेन समय रहते रुक गई। ट्रेन रुकने के बाद चालक दल ने धैर्य के साथ इंतजार किया और यह सुनिश्चित किया कि सभी शेर सुरक्षित रूप से पटरियों से हटकर जंगल की ओर लौट जाएं। जब सभी 10 शेर जंगल में सुरक्षित चले गए, तब ट्रेन को दोबारा रवाना किया गया।

रेलवे ने की चालक दल की सराहना

घटना के बाद पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल ने दोनों लोको पायलटों की सतर्कता और त्वरित निर्णय की सराहना की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गिर और उसके आसपास के वन क्षेत्रों से गुजरने वाले रेल मार्गों पर लोको पायलटों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जाते हैं, क्योंकि यहां वन्यजीवों की आवाजाही सामान्य बात है।

Loco Pilots Save 10 Asiatic Lions Video
चलती लोकल ट्रेन के सामने आया युवक, वसई-नालासोपारा के बीच में हाईवोल्टेज ड्रामा, वायरल हुआ वीडियो

अधिकारियों ने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि भारतीय रेलवे सुरक्षित रेल संचालन के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चालक दल की सूझबूझ और जिम्मेदारी के कारण एक संभावित दुर्घटना टल गई और दुर्लभ एशियाई शेर सुरक्षित बच गए।

Navbharat Live
navbharatlive.com