इस शख्स ने खुद ही बनाकर लगाया अपनी आंख के अंदर Flash Light, वीडियो शेयर कर बताया वजह

Flash Light Inside the Eyes
Pic : Insta/Brian Stanley
Published on: 
Updated on: 

अमेरिका : फ्लैश लाइट आंख वाला शख्स इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में बना हुआ है। जिसके आंख में फ्लैश लाइट (Flash Light) लगाने की वजह जानकर आप बेहद ही हैरान रह जाएंगे। दरअसल, अमेरिका (America) के एक 33 वर्षीय ब्रायन स्टेनली (Brian Stanley) नाम के एक व्यक्ति ने एक आई-कैचिंग इनोवेशन (Eye-Catching Innovation) बनाया है। 

आपको जानकर बेहद हैरानी होगी कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की वजह से अपनी एक आंख गंवाने वाले ब्रायन स्टेनली ने अपनी खुद की कृत्रिम आंख (Prosthetic Eye) बनाई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर ब्रायन स्टेनली ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि यह टाइटेनियम स्कल लैंप (Titanium Skull Lamp) अंधेरे में पढ़ाई करने के लिए एकदम सही है। 

यह बिल्कुल भी गर्म नहीं होता और इसकी बैटरी लाइफ करीब 20 घंटे की होती है। उन्होंने अपने आख में इसे लगाकर भी दिखाया है। साथ ही आंख में इसे लगाकर कई फोटोज भी शेयर किया है। 

गौरतलब है कि इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके है। उन्हें लोगों द्वारा खूब सराहना भी मिल रही है। ब्रायन स्टेनली ने इसे पहनकर डेमो भी दिखाया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com