Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस डूडल आर्टिस्ट ने अपने हाथों से ही घर को बना दिया आर्ट गैलरी, कमरे और किचन समेत ये चीजें भी डूडल आर्ट के रंग में रंगी आई नजर

  • Written By: दामिनी सिंह
Updated On: Oct 06, 2022 | 12:35 PM

Photo - Instagram/Mr Doodle

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : दुनिया में हर किसी के पास अपनी अनोखी कला होती है। जिनमें से कुछ उसपर ध्यान नहीं देते तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग होते हैं। जो अपने कला की वजह से दुनिया भर में काफी सुर्खियां बटोरते हैं। उनमें से ही एक हैं यूनाइटेड किंगडम के एक डूडल आर्टिस्ट सैम कॉक्स। जिन्होंने अपनी डूडल की कला से अपने 12 कमरों के घर को आर्ट गैलरी (Art gallery) बना चुके है। 

घर बना आर्ट गैलरी

मिस्टर डूडल (Mr Doodle) के घर में शायद ही ऐसा कोई कोना होगा, जहां आपको डूडल आर्ट देखने को नहीं मिलेगा। उन्होंने अपने घर की बेडशीट, टेबल-चेयर से लेकर किचन वाशरूम समेत 12 कमरे के पूरे घर को डूडल आर्ट से कवर किया है।  इतना ही नहीं बल्कि घर के बाहर खड़ी गाड़ी और फ्लोर साथ ही उनकी पत्नी और उनके ज्यादातर कपड़े भी डूडल आर्ट के रंग में रंगे हुए हैं। आपको ये अजीब लग सकता है, लेकिन कॉक्स को ये खूब पसंद है। 

सम्बंधित ख़बरें

शिवसेना में बड़ा फेरबदल, नागपुर में संजय निरुपम की एंट्री, तुमाने बाहर, कई दिग्गज नेताओं के हुए तबादले

ईरान युद्ध के बीच सरकार का बड़ा फैसला…एक्साइज के बाद इंपोर्ट ड्यूटी में दी छूट, आम जनता को होगा फायदा

मुंबई एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो फ्लाइट में ‘खतरा’ लिखा टिशू मिलने से हड़कंप

नासिक-कल्याण लोकल ट्रेन पर फिर निराशा, रेल मंत्रालय का जवाब निराशाजनक; यात्रियों में मायूसी

कहां से सीखी ये कला 

आपको बता दें कि इस डूडल आर्टिस्ट (Doodle Artist) ने University of the West of England से ये कला सीखी है। इतना ही नहीं, बल्कि सैम कॉक्स ने साल 2017 में Mr Doodle pop-up shop लॉन्च होने के बाद उन्होंने खुद को डूडल मैन के तौर पर मशहूर कर लिया। डूडल मैन द्वारा तैयार की गई इन तस्वीरों में इस घर में उनकी पत्नी एलेना भी दिखाई दे रहीं हैं।  जो उनके साथ रहती है। दोंनो के कपड़ों पर भी डूडल बना हुआ है।

इतना सामान हुआ इस्तेमाल

डूडल आर्ट की तस्वीर को शेयर करते हुए डूडल आर्टिस्ट ने लिखा ‘आखिरकार मेरे घर को डूडल बनाकर बहुत खुश और उत्साहित हूं। मैंने अपनी स्टॉप मोशन फिल्म के बारे में आपके कुछ प्रश्नों को देखा है, उनमें से कुछ का उत्तर देने के लिए – मैंने 900 लीटर सफेद पेंट, 401 केन ब्लैक स्प्रे पेंट (बाहर के लिए), 286 बोतल ब्लैक ड्रॉइंग पेंट (अंदर के लिए) का इस्तेमाल किया ) और 2296 पेन निब (मैंने केवल चार अलग-अलग आकार के पेन का उपयोग किया था लेकिन वे फिर से भरने योग्य थे और निब बदली जा सकते थे)।’

कुछ बनाया एनीमेशन 

आगे उन्होंने बताया कि ‘एनीमेशन पूरी तरह से मेरे द्वारा बनाया गया था और इसमें 1857 तस्वीरें शामिल हैं, जो सितंबर 2020 और सितंबर 2022 के बीच श्रमसाध्य रूप से ली गई हैं। पूरा घर वास्तविक है, सब कुछ डूडल है, डूडल सभी एनीमेशन के लिए हाथ से बनाया गया था यह सीजीआई नहीं है।’ 

This doodle artist made the house with his own hands including the art gallery room and kitchen these things were also seen in the color of doodle art

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 06, 2022 | 12:35 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.