स्टेज पर दुल्हन ने दूल्हे को जड़ दिया थप्पड़, वायरल वीडियो में देखें फिर क्या हुआ.....

viral-video
(Photo-myweddingvenues,Instagram)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : शादी से जुड़ी कई तरह की रस्में होती है। आये दिन सोशल मीडिया पर इन शादियो के वीडियो वायरल होते है। इंगेजमेंट के बाद लड़का और लकड़ी यह दोनों एकदूजे को जानने की कोशिश करते है और शादी तक वे दोनों कंफर्ट जोन में आ जाते है। ऐसे ही एक दूल्हा-दुल्हन के मजेदार नोकझोंक के यह वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है... 

दुल्हन ने दूल्हे को मारा मुक्का 

दरअसल इस वायरल वीडियो में शादी के दौरान जब दूल्हा और दुल्हन मेहमानों के सामने लाइव डांस परफॉर्मेंस देते हैं तो शानदार एक्सप्रेशन देखने को मिलता है। शादी का यह वीडियो इतना मजेदार है की इसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। आपको बता दे कि शादी के दौरान दुल्हा  और दुल्हन डांस कर रहे थे तभी दुल्हन ने अचानक दूल्हे को पकड़ा फिर गाल और फिर पेट पर जमकर मुक्का मार दिया।

दूल्हे ने मांगी माफ़ी 

दूल्हा भी मार खाने की एक्टिंग करने लगता है। एक्टिंग के दौरान दूल्हे को देखकर ऐसा नहीं लगता कि दुल्हन ने धीमे से उसे मुक्का मारा। इसके बाद दूल्हा सभी के सामने हाथ जोड़कर दुल्हन से माफी मांगने लगता है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाएगी। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।<

दुल्हन ने किया जबरदस्त डांस 

मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित और सलमान खान का मशहूर सॉन्ग 'दीदी तेरा देवर दीवाना..' पर दुल्हन ने बेहद ही शानदार डांस परफॉर्मेंस दी। ये डांस इतना मजेदार और अनोखा था कि यह देखकर लोग हैरान भी रह गये। सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर माय वेडिंग वेन्यू नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया। इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट्स भी किये है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com