'मम्मी की बात मानना' बेटे से कैंसर पीड़ित पिता की आखिरी बातचीत ने नम कर दीं आंखें, भावुक कर देगा वायरल वीडियो

Cancer Patient Father and Son Last Talk : कैंसर से जूझ रहे एक पिता अपने छोटे बेटे को जिंदगी की अहम बातें समझाते हैं। पिता की आखिरी सीख ने लाखों लोगों को भावुक कर दिया।
A terminally ill father's final conversation with his young son has left social media users deeply emotional.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Father Son Last Talk : सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ लोगों को हंसाते हैं, कुछ हैरान करते हैं, तो कुछ ऐसे भी होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक बेहद भावुक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पिता, जो कैंसर की अंतिम अवस्था से जूझ रहे थे, अपने छोटे बेटे से आखिरी बार बातचीत करते नजर आते हैं। पिता के शब्द इतने भावुक हैं कि वीडियो देखने के बाद कई लोग अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए।

बेटे से कैंसर पीड़ित पिता की आखिरी बातचीत

वायरल वीडियो में पिता अपने बेटे मंत्रा के साथ बैठे दिखाई देते हैं। उन्होंने चेहरे पर मास्क पहन रखा है और बेहद शांत आवाज में बेटे को समझाते हैं। वह कहते हैं, "मंत्रा, अगर मैं कहीं चला जाऊं तो मम्मी की बात मानना। उनका ख्याल रखना। यह मत पूछना कि पापा कहां गए।

अपनी दोनों बहनों का भी ध्यान रखना। जब भी मेरी याद आए, समझना कि मैं हमेशा तुम्हारे आसपास हूं।" पिता अपने बेटे से यह नहीं कहते कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहेंगे, बल्कि बहुत ही सरल और संवेदनशील तरीके से उसे आने वाले समय के लिए तैयार करने की कोशिश करते हैं। वीडियो में छोटा बच्चा चुपचाप अपने पिता की बातें सुनता रहता है, जिससे यह पल और भी भावुक हो जाता है।

वायरल वीडियो देख लोग हुए भावुक

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Woke Pandemic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया, "Father talking to his son for the last time." वीडियो वायरल होने के बाद लाखों लोग इसे देख चुके हैं और बड़ी संख्या में यूजर्स ने अपनी भावनाएं कमेंट के जरिए साझा की हैं।

वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने लिखा कि यह लंबे समय बाद देखा गया सबसे भावुक वीडियो है। एक यूजर ने कहा कि किसी भी पिता और बेटे को ऐसी विदाई का सामना नहीं करना चाहिए। दूसरे ने लिखा कि बच्चे की मासूमियत इस वीडियो को और भी दर्दनाक बना देती है।

कई लोगों ने परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत मिले। हालांकि, वीडियो में दिखाई गई घटना के समय और स्थान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पिता के प्यार, जिम्मेदारी और परिवार के प्रति समर्पण का यह संदेश लाखों लोगों के दिलों को छू गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com