ज्ञानू-ज्ञानू यस पापा चिटिंग बोर्ड नो पापा! तेजस्वी का ज्ञानेश कुमार पर तंज; वायरल हो रही पोयम, देखें VIDEO

Tejashwi Viral Poem: सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेजस्वी ज्ञानेश कुमार पर तंज कसते नजर आ रहे है। वीडियो को देखे और सूने क्या है मामला।
Gyanesh kumar, Tejashwi yadav.jpg
ज्ञानेश कुमार, तेजस्वी यादवसोर्स-(सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Tejashwi Jibe At Gyanesh Kumar: देश की सियासत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर घमासान जारी है। पूरे देश में विपक्ष CEC के इस्तीफे की मांग को तेज कर दिया है। इसी बीच RJD नेता तेजस्वी यादव का एक व्यंग्यात्मक पोयम चर्चा में है। तेजस्वी का सोशल मीडिया पर वायरल पोयम जॉनी-जॉनी यस पापा की तर्ज पर ज्ञानू-ज्ञानू यस पापा है। इस पोयम को खुद तेजस्वी मीडिया के सामने सुनाते नजर आए हैं।

दरअसल, चुनाव आयोग और SIR यानी को लेकर विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहा हैं। इसी मुद्दे पर तेजस्वी यादव भी चुनाव प्रक्रिया और SIR बंद करने और ज्ञानेश के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे थे। अभी कुछ दिन पहले तेजस्वी बिहार और पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए थे और दोबारा चुनाव कराने की मांग की थी।

Gyanesh kumar, Tejashwi yadav.jpg
मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

क्या है मामला?

विवाद के केंद्र में SIR प्रक्रिया और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर उठे सवाल हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चुनाव आयोग के दो आयुक्तों—सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीने की अवधि में कई फैसलों पर आपत्ति दर्ज की थी। रिपोर्ट में Form 6 में बदलाव, मतदाता नामों को हटाने और बहाल करने तथा मतदाता डेटाबेस से जुड़े मुद्दों का भी उल्लेख किया गया था।

इसके बाद विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा और तेज कर दिया। दिल्ली समेत कई जगहों पर प्रदर्शन हुए और उनके इस्तीफे की मांग उठाई गई। 8 अक्टूबर को भी विपक्ष की ओर से लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया गया, जिसके दौरान कई लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई।

Gyanesh kumar, Tejashwi yadav.jpg
समस्तीपुर में पुलिस से भिड़ा युवक, वर्दी फाड़ी; सड़क पर कीचड़ में लोटकर करता रहा हाथापाई, VIDEO वायरल

वायरल पोयम ने खींचा ध्यान

इसी राजनीतिक माहौल के बीच वायरल हो रही ज्ञानू-ज्ञानू पोयम ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। लोग इस वायरल वीडियो को खूब शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, चुनाव आयोग की तरफ से SIR और अपने फैसलों को लेकर अलग-अलग मौकों पर स्पष्टीकरण दिया गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है। दिल्ली में INDIA ब्लॉक के सांसद और कांग्रेसी नेतागण दो दिनों से लगातार राजधानी की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com