समस्तीपुर में पुलिस से भिड़ा युवक, वर्दी फाड़ी; सड़क पर कीचड़ में लोटकर करता रहा हाथापाई, VIDEO वायरल

Bihar Viral Video: बिहार के समस्तीपुर में उस समय हंकामा मच गया जब एक आरोपी को पकड़ने आई पुलिस टीम से आरोपी भीड़ गया। देर तक चले हाईबोल्टेज ड्रामें में पुलिस के साथ हाथापाई की घटना भी सामने आई है।
Bihar Viral Video.jpg
बिहार समस्तीपुर वायरलसोर्स-(AI)
Published on: 
Updated on: 

Bihar, Samastipur Viral Video: बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक युवक पुलिस टीम के साथ ही भिड़ गया। बीच सड़क पर पुलिसकर्मियों और युवक के बीच काफी देर तक हाथापाई होती रही। इस दौरान युवक ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला मोहिउद्दीननगर हाई स्कूल के पास एनएच-122बी किनारे स्थित पुराने टाटा स्टैंड के पास का बताया जा रहा है। मोहिउद्दीननगर बाजार निवासी गोलू कुमार के खिलाफ डायल-112 पर एक महिला से छेड़खानी की शिकायत मिलने की बात सामने आई है। शिकायत के बाद डायल-112 की पुलिस टीम युवक को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची थी।

पुलिस के साथ मारपीट

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम के प्रभारी राजू यादव ने युवक को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में बैठाने का प्रयास किया। आरोप है कि युवक पुलिस वाहन में बैठने को तैयार नहीं हुआ और वहां से भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद युवक और पुलिस टीम के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर काफी देर तक युवक और पुलिसकर्मियों के बीच उठापटक होती रही। युवक की हरकतों के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। हाथापाई के दौरान युवक सड़क पर मौजूद कीचड़ में भी लोटता रहा और पुलिसकर्मियों से उलझता रहा। बाद में पुलिस की टीम आरोपी राजू यादव को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। इस मामले में कार्रवाई जारी है।

बीच सड़क पर चला ड्रामा

घटना को देखने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में युवक और पुलिसकर्मियों के बीच सड़क पर हो रही हाथापाई दिखाई दे रही है।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने युवक को काबू में किया और उसे थाने ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की शिकायत, युवक के साथ हुई पुलिस की कार्रवाई और हाथापाई की पूरी घटना को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com