-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Tej Pratap Told Akhilesh Yadav About His Election Plan
अखिलेश ने पूछा कहां से लड़ोगे चुनाव? तेज प्रताप ने बताया अपना प्लान-Video
- Written By: Saurabh Pal
तेज प्रताप यादव बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। इस बात के संकेत उन्होंने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से बातचीत के दौरान दिए हैं। देखें तेज प्रताप और अखिलेश की बातचीत का वीडियो।

तेज प्रताप यादव और अखिलेश यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
पटनाः इस समय सियासत के केंद्र में बिहार विधानसभा चुनाव है। साल के अंत में होने वाले चुनाव में एनडीए और महागबंधन में लड़ाई है। राजनीति में दिलचस्पी रखने वालों की नजरें बिहार के दो नेताओं पर टिकी हुई हैं, जिसमें पहले नेता लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव हैं तो दूसरे नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। सब के मन में एक ही सवाल है कि क्या चुनाव जीतने के बाद नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके साथ ही लोग यह भी जानने को उत्सुक हैं कि क्या विधानसभा चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव की राजद में वापसी होगी। यदि वापसी नहीं होती तो तेज प्रताप चुनाव लड़ेंगे या नहीं।
नीतीश कुमार के दोबारा मुख्यमंत्री बनने को लेकर कुछ भी साफ नहीं हो पा रहा है, लेकिन तेज प्रताप के सियासी भविष्य को लेकर एक नया अपडेट मिला है। यह अपडेट सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से आया है, जिसमें तेज प्रताप यादव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बातचीत कर रहे हैं।
अखिलेश यादव और तेज प्रताप की बातचीत
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
अखिलेश यादव का तेज प्रताप यादव से न केवल सियासी संबंध हैं, बल्कि दोनों राजनीतिक परिवारों में रिश्तेदारी भी है। यही वजह है कि अखिलेश यादव और तेज प्रताप अक्सर एक दूसरे से फोन पर बातचीत करते रहते हैं। पार्टी और परिवार से बेदखली के बाद तेज प्रताप ने अखिलेश यादव से शायद पहली बार बातचीत की। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आज का मौसम: उत्तर भारत में बारिश मचाएगी कोहराम, यूपी में टूटा 54 साल का रिकॉर्ड
अखिलेश ने पूछा कहां से लड़ोगे चुनाव
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अखिलेश यादव तेज प्रताप यादव से पूछते कहां से चुनाव लड़ोंगे। इस पर तेज प्रताप यादव कहते हैं चुनाव लड़ने से पहले आप से मिलने लखनऊ आएंगे। इस पर अखिलेश कहते हैं कि लखनऊ जब आना बताना मुझे, मिलकर बताना मुझे कहां से लड़ोगे चुनाव।
तेज प्रताप यादव ने वीडियो कॉल पर की अखिलेश यादव से बातचीत. वीडियो वायरल#AkhileshYadav #TejpratapYadav pic.twitter.com/2QChKPg5dN — Vedant Sharma ( son of uttar pradesh ) (@vedant_livee) June 25, 2025
सपा से चुनाव लड़ सकते हैं तेज प्रताप यादव
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सियासी गलियारो में ऐसी भी चर्चा है कि तेज प्रताप यादव समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं। इससे पहले कई विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ चुकी है।
Tej pratap told akhilesh yadav about his election plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM











