6 फीट लंबे विदेशी को 2AC बर्थ पड़ी छोटी, ट्रेन में फिट होने की कोशिश का वीडियो वायरल
Foreigner 2AC Berth Viral Video : भारतीय ट्रेन के 2AC कोच में लंबी हाइट के चलते एक विदेशी यात्री को परेशानी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Foreigner Indian Railway Experience : सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी ट्रैवलर भारतीय ट्रेन की 2AC बर्थ में फिट होने की कोशिश करता नजर आ रहा है।
Harry JC नाम के इस इंटरनेट यूजर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी हाइट ज्यादा होने के कारण उनका शरीर पूरी तरह बर्थ में फिट नहीं हो पा रहा और पैर बाहर निकल रहे हैं।
विदेशी ट्रैवलर को लगी ट्रेन की सीट छोटी
दरअसल, भारतीय ट्रेनों के 2AC कोच की बर्थ की लंबाई करीब 6 फीट होती है, जबकि Harry JC की हाइट इससे ज्यादा है। ऐसे में उन्हें लेटने में परेशानी हुई।
वीडियो में वह मजाकिया अंदाज में लेगरूम की कमी की बात करते हैं और दिखाते हैं कि कैसे वह खुद को एडजस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उसी सफर के दूसरे वीडियो में वह कोच के स्पेस और व्यवस्था की तारीफ भी करते नजर आते हैं और बताते हैं कि वह जोधपुर की यात्रा पर हैं।
ये खबर भी पढ़ें : गुजरात में ‘कंपटीशन’ नहीं, सपोर्ट मिला! लड़की के फूड स्टॉल को रेस्टोरेंट ने दिया साथ, वीडियो वायरल
वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने ‘सस्ती सीट’ चुनी है और अगर वे 1AC में सफर करते तो ज्यादा स्पेस मिलता। वहीं सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने यह भी बताया कि भारतीय ट्रेनों की डिजाइन यहां के औसत कद को ध्यान में रखकर बनाई जाती है।
कुल मिलाकर यह वीडियो न सिर्फ लोगों को हंसा रहा है, बल्कि यह भी दिखाता है कि अलग-अलग देशों के अनुभव कितने अलग हो सकते हैं- जहां एक के लिए सामान्य चीज, दूसरे के लिए चुनौती बन जाती है।
