क्या होता है बनानाफोबिया, केले को देखते ही थर-थर कांपने लगती हैं स्वीडन की मंत्री

क्या आपने केले से डर के बारे में सुना है कि ऐसा भी हो सकता है कि, कोई केले को खाने की बजाय उससे डरें। दरअसल एक विदेश की एक नेत्री केले को देखते ही डरने लगती है उनके सामने कोई केले को खा ही नहीं सकता।
बनानाफोबिया, स्वीडन की मंत्री
स्वीडन की मंत्री को बनानाफोबिया (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Banana Fobia: हर व्यक्ति को किसी ना किसी चीज से डर लगता है लेकिन क्या आपने केले से डर के बारे में सुना है कि ऐसा भी हो सकता है कि, कोई केले को खाने की बजाय उससे डरें। दरअसल एक विदेश की एक नेत्री केले को देखते ही डरने लगती है उनके सामने कोई केले को खा ही नहीं सकता। इसे लेकर वे खुद सोशल मीडिया पर अपने इस डर के बारे में बता चुकी है।

केले से डरती है ये मंत्री

आपको बताते चलें कि, स्वीडन की लैंगिक समानता मंत्री पॉलिना ब्रैंडबर्ग के अजीबोगरीब डर के बारे में पता चला है। वे जहां पर केले को अगर सामने देख लेती है तो अचानक डरने लगती है कोई भी उनके सामने केला ला सकता और ना ही खा सकता है। इतना ही नहीं मंत्री अपने इस फोबिया के कारण दुनियाभर में जानी जाती है एक बार इस डर की वजह से ही उन्होंने साल 2020 में लोगों को जानकारी दी थी। इसमें कहा कि, मुझे बनानाफोबिया (केलों का खौफ) जो लोगों को काफी ज्यादा विचित्र लग सकता है लेकिन यही सच्चाई है इसके बाद थोड़ी देर बाद ही उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया था।

एक अन्य राजनेता को भी आई परेशानी

स्वीडन की मंत्री की पोस्ट को देखने के बाद स्वीडन की एक और राजनेता टेरेसा कार्वालो ने भी इस बीमारी को सही माना था कि, बनानाफोबिया हो सकता है। वे पॉलिनी की समस्या को अच्छी तरह से समझती है इस दौरान यह भी जानकारी मिली कि, मंत्री जी के स्टाफ ने उनके आधिकारिक दौरों से पहले केलों को सामने से हटाने के लिए कहा है नहीं तो वे फिर बीमार हो जाती।

विचित्र है ये फोबिया

यहां पर मानें तो, यह एक विचित्र तरह का फोबिया है जिसके कम ही मामले देखने के लिए मिलते है। ये एक किस्म का दुर्लभ फोबिया है, जिसमें पीड़ित व्यक्ति को अगर केला दिख जाए तो उसे डर लगने लगता है। कई मामलों में यह फोबिया होने पर पीड़ित को डर तो लगता ही है साथ ही एंग्जाइटी महसूस करता है। मंत्री फिलहाल ही इस बीमारी का इलाज करवा रही है और डॉक्टर ने भी इसके बचपन में किसी तरह से प्रभावित होने की जानकारी दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com