-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Benazir Bhutto Took Over The Command Of Pakistan In History On 16 November
16 नवंबर का इतिहास: आज के दिन ही पाकिस्तान को मिली थी पहली महिला प्रधानमंत्री, बेनजीर भुट्टो ने संभाली थी कमान
- Written By: दीपिका पाल
क्या आप जानते हैं बेनजीर भुट्टो को एक मुस्लिम देश की पहली महिला प्रधानमंत्री होने का गौरव हासिल था। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उन्होंने यह पद दो बार संभाला। पहली बार वह 16 नवंबर 1988 को देश की प्रधानमंत्री चुनी गईं।

16 नवंबर का इतिहास ( डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की कद्दावर सियासी बेनजीर भुट्टो को शख्सियत में शुमार किया जाता है। क्या आप जानते हैं उन्हें एक मुस्लिम देश की पहली महिला प्रधानमंत्री होने का गौरव हासिल था। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उन्होंने यह पद दो बार संभाला। पहली बार वह 16 नवंबर 1988 को देश की प्रधानमंत्री चुनी गईं, जब उनकी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने चुनाव में सफलता हासिल की। दूसरी बार वह 1993 में प्रधानमंत्री बनीं। हालांकि, अफसोस यह रहा कि, दोनों ही बार वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाईं।
वर्ष 1988 में बेनजीर ने बड़ी जीत हासिल कर सरकार बनाई, लेकिन 1990 में राष्ट्रपति ग़ुलाम इसहाक खान ने उनकी सरकार को बर्ख़ास्त कर दिया। इसके बाद 1993 में वह दोबारा प्रधानमंत्री बनीं, लेकिन 1996 में भ्रष्टाचार के आरोपों में उनकी सरकार को दोबारा बर्खास्त कर दिया गया। उनका जीवन उतार चढ़ाव से भरपूर रहा और 27 दिसंबर 2007 को एक बम धमाके में उनकी मौत हो गई।
देश-दुनिया के इतिहास में 16 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
सम्बंधित ख़बरें
कारगिल विजय दिवस: सहवाग और केदार जाधव ने वीर जवानों को किया नमन, शौर्य और बलिदान को किया सलाम
सीहोर में किसान कांग्रेस की विशाल पदयात्रा, मूंग खरीदी, ई-टोकन और स्मार्ट मीटर के विरोध में घेरा कलेक्ट्रेट
बिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव
Kargil Vijay Diwas Special: ‘LOC Kargil’ से ‘शेरशाह’ तक, जब बॉलीवुड ने दिखाई भारतीय सैनिकों की बहादुरी
1713 : बाला जी विश्वनाथ को साहू ने पेशवा नियुक्त किया।
1776 : ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिका की क्रांति के दौरान फोर्ट वाशिंगटन पर कब्जा किया।
1840 : न्यूजीलैंड आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश उपनिवेश का हिस्सा बना।
1846: उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी का जन्म।
1849 : रूस के विश्वप्रसिद्ध लेखक फ़्योदोर दोस्तोवस्की को फांसी की सज़ा। क्राइम एंड पनिशमेंट, द ईडियट और द ब्रदर्स करमाज़ोव जैसी महान कृतियों के रचयिता फ्योदोर पर एक भूमिगत संगठन का सदस्य होने का आरोप लगा और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई।
1860 : भारतीय श्रमिकों का पहला जत्था दक्षिण अफ्रीका के नटाल पहुंचा।
1916 : रूस के ला सतान्या स्थित कारखाने में विस्फोट से 1000 लोगों की मौत।
1933 : अमेरिका और सोवियत संघ के बीच राजनयिक संबंध स्थापित।
1945 : विश्व भर की सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करने वाले यूनेस्को का गठन।
1973 : स्काईलैब 4 को तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ केप केनेवरल से 84 दिन के अभियान पर अंतरिक्ष में भेजा गया।
1973: बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद का जन्म।
1988 : पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल की और बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1997: चीन में 18 साल की कैद के बाद लोकतंत्र समर्थक वेई जिंगशेंग को स्वास्थ्य आधार पर जेल से रिहा किया गया।
2021: वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र मोहन तरूण का निधन।
2022: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में वाहन के फिसल कर खड्ड में गिरने से आठ लोगों की मौत।
2023: चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान कंपनी की इमारत में आग लगने से कम से कम 26 लोगों मौत, 38 लोग घायल।
(एजेंसी)
Benazir bhutto took over the command of pakistan in history on 16 november
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कारगिल विजय दिवस: सहवाग और केदार जाधव ने वीर जवानों को किया नमन, शौर्य और बलिदान को किया सलाम
Jul 26, 2026 | 02:04 PMसीहोर में किसान कांग्रेस की विशाल पदयात्रा, मूंग खरीदी, ई-टोकन और स्मार्ट मीटर के विरोध में घेरा कलेक्ट्रेट
Jul 26, 2026 | 02:02 PMबिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव
Jul 26, 2026 | 02:02 PMKargil Vijay Diwas Special: ‘LOC Kargil’ से ‘शेरशाह’ तक, जब बॉलीवुड ने दिखाई भारतीय सैनिकों की बहादुरी
Jul 26, 2026 | 02:01 PMपाक में अलग प्रांत की मांग हुई तेज, MQM-P ने सिंध सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कराची-हैदराबाद में हजारों जुटे
Jul 26, 2026 | 01:54 PMPMPML पर आर्थिक संकट गहराया: 1,610 करोड़ खर्च के मुकाबले सिर्फ 818 करोड़ आय, 300 करोड़ की बकाएदारी
Jul 26, 2026 | 01:51 PMअमरावती विश्वविद्यालय की छात्रों को सलाह: प्रतिबंधित 29 कॉलेजों में न लें एडमिशन, विवि नहीं देगा मान्यता!
Jul 26, 2026 | 01:49 PMवीडियो गैलरी

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM










