हैरतअंगेज: 25 फीट लंबे अजगर को कंधे पर पकड़ कर बेखौफ चलता बना शख्स, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
- Written By: वैष्णवी वंजारी
(Image-Instagram)
नई दिल्ली: खुद का मनोरंजन करना हो या फिर कुछ रोचकता से भरा देखना हो तो इसका सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म बन गया है। यहां रोजन हजारों वीडियो देखने को मिलते है, इनमे कई वीडियो बहुत फनी और मजेदार होते है तो कई वीडियो बेहद भावनात्मक होते है, लेकिन आज हम जिस वीडियो के बारे में आपको बताने जा रहे है वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। आइए जानते है इस वीडियो के बारे में पूरी बात….
दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो देखा गया है, जिसे देख सबके होश उड़ रहे है। बता दें कि यह वीडियो करीब पच्चीस फीट लंबे अजगर और एक शख्स से जुड़ा है, इस वीडियो में शख्स 12 लंबे एक विशालकाय अजगर को अपने कंधे पर लादकर ले जा रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि इस अजगर का वजन खूब भारी है और यह विशालकाय अजगर स्नेक हाउस में रेंग रहा था कि तभी एक शख्स उसके करीब पहुंचा। शख्स ने बिना डरे अजगर को अपने कंधे पर डाला और चलता बना। चंद सेकंड के वीडियो में देख सकते हैं कि अजगर को कंधे पर उठाए शख्स इस दौरान बिल्कुल भी नहीं डरता, वह बेखौफ होकर मानों किसी नन्हे बच्चे को उठायें चल रहा हो ऐसा चल रहा है। वो आराम से सांप को दूसरी जगह शिफ्ट कर देता है।
सम्बंधित ख़बरें
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
बाइसन के पास जाना शख्स को पड़ा भारी, गुस्साए जानवर ने शख्स को 10 फीट हवा में उछाला; खौफनाक VIDEO वायरल
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
अजगर इतना विशालकाय है कि शख्स जब उसे कंधे पर उठाता है सांप का आधे से ज्यादा शरीर जमीन पर घिसटता रहता है। वीडियो में ये दृश्य देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। आपको बता दें कि यह खौफनाक वीडियो देख सब बेहद चौंक गए है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर snake._.world नाम के पेज पर भी अपलोड किया है। जिसे देख लोगों के अब होश उड़ रहे है।
