

18 लाख रुपये के विवाद में रिश्तेदारों पर बरसा परेश, महिलाओं को सरेआम पीटा
बुजुर्ग महिला को थप्पड़, बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति पर भी किया हमला
मारपीट का CCTV फुटेज वायरल, अश्वनीकुमार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
Women Assaulted In Surat Following A Dispute Over Money: सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते रहती है। इसी बीच गुजरात के सूरत से वीडियो वायरल हुई है। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे एक व्यक्ति लोगों के साथ मारपीट कर रहा है। पूरा मामला पैसों के विवाद से लेकर जुड़ा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के वराछा इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी ही महिला रिश्तेदारों के साथ सरेआम मारपीट की। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला को भी नहीं बख्शा गया। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, यह घटना सोमवार, 2 नवंबर को सूरत के वराछा स्थित हीराबाग इलाके की संतालाल सोसाइटी में हुई। जानकारी के मुताबिक, परिवार के लोगों के बीच पैसों और गांव की संपत्ति के किराए को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर आरोपी परेश और उसकी महिला रिश्तेदारों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि परेश ने महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी।
बुजुर्ग महिला को भी मारा थप्पड़
वायरल CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि परेश कई महिलाओं के साथ बहस कर रहा है। इसी दौरान वह एक महिला को थप्पड़ मार देता है। इसके बाद वह वहां मौजूद अन्य महिलाओं को भी धक्का देने लगता है। बीच-बचाव करने पहुंचे एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ भी मारपीट की गई।
इस दौरान आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आरोपी को रोकने की कोशिश की। हालांकि, वह लगातार मारपीट करता रहा। घटना के दौरान एक महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। वहीं, नीली शर्ट पहने एक व्यक्ति पुलिस को फोन करता दिखाई दिया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
18 लाख रुपये को लेकर था विवाद
स्थानीय खबरों के मुताबिक, परिवार के बीच गांव की जमीन बेचने से मिली 18 लाख रुपये की रकम को लेकर विवाद चल रहा था। इसके अलावा एक किराए की संपत्ति खाली कराने को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच अनबन थी। पुलिस के अनुसार, इन्हीं आर्थिक मामलों को लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट की घटना हुई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अश्वनीकुमार पुलिस स्टेशन ने आरोपी परेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके लिए CCTV फुटेज जुटाए जा रहे हैं और पीड़ितों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।