Pic : Neel Patel
नई दिल्ली : सोशल मीडिया (Social Media) एंटरटेनमेंट का भरपूर भंडार है। यहां आए दिन कुछ ऐसे फोटोज और विडियोज वायरल होते रहते हैं। जिसे देखकर हम काफी इंटरटेन होते हैं तो वहीं कुछ बेहद इमोशनल भी होते हैं। मगर इस समय जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो बेहद ही खतरनाक है। जिसमें कुछ दोस्तों ने बाइक पर ऐसा तगड़ा जुगाड़ लगाया है कि उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाइक पर जुगाड़ के जरिए करीब 10 लोग बैठे हुए हैं। बाइक चलाने वाले शख्स के दो आगे, चार पीछे और तीन लोगों को ऊपर की तरफ बैठा रखा है। सभी ने एक-दूसरे को जोर से पकड़े हुए और बैलेंस बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
हैरानी की बात तो है कि बाइक चलाने वाला शख्स सभी को बैलेंस करके तेज रफ्तार में सड़क पर गाड़ी चला रहा है। इतने लोगों के बाइक पर होने के बावजूद शख्स बाइक बड़ी तेजी से चलाते हुए दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि इस वीडियो पर 80 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
तो वहीं व्यस्त सड़क पर यह सब देखकर वहां मौजूद लोग बेहद चौंक जाते हैं और अपने मोबाइल इस वीडियो को कैद कर लिया। जिसका एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। कानून को ताक पर रखते हुए ऐसे लोगों द्वारा की गई ऐसी हरकत इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है।