एक विवाह ऐसा भी! 48 वर्षीय शख्स ने रचा तृतीयपंथी से विवाह, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
- Written By: वैष्णवी वंजारी
File Photo
नई दिल्ली: कई बार ऐसे मामले सामने आते है जिसके बारे में जानकर हम दंग रह जाते है। कुछ ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से सामने आया है। दरअसल यहां शादी का एक अलग ही मामला सामने आया है। इस शादी के बारे में सुनकर आप वाकई हैरान रह जाएंगे। चंद मिनटों में हुई इस शादी से हर कोई हैरान है। चूंकि गांव में अधेड़ उम्र का व्यक्ति की शादी नहीं हो रही थी, इसलिए उसने तृतीयपंथी से शादी की है। आइए जानते है इस शादी की अनोखी कहानी…
एक अनोखा विवाह
इस सब में व्यक्ति के दोस्तों की मदद मिलती है। बता दें कि यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के टोला खंगारां गांव का बताया जा रहा है। इसी गांव के एक अधेड़ उम्र के शख्स की शादी तृतीयपंथी से हुई है। उसके दोस्तों ने उसकी मदद की, एक पुजारी बना तो दूसरा वीडियो बना रहा था। इसके बाद शाम को उन्होंने डिनर करने का प्लान किया था और बारात का भी प्लान किया गया था। इसी के चलते इस शादी समारोह की काफी चर्चा भी हुई थी।
इस वजह से की तृतीयपंथी से शादी
गांव टोला खंगारां निवासी नाथूराम सिंह के दो बच्चे हैं, बड़े बेटे की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा बेटा 48 वर्षीय छत्रपाल सिंह अविवाहित था। छत्रपाल ने शादी के लिए काफी कोशिश की लेकिन असफल रहे। ऐसे में परेशान होकर छत्रपाल ने गांव में सती माता मंदिर के पास तृतीयपंथी महिला बिल्लो रानी से शादी करने का फैसला किया।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भारत से हैं? नहीं हैं तो मेरे देश से दफा हो जाओ… जानिए इस वायरल वीडियो का सच
भारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
लोगों ने दी बधाई
इस फैसले में उनके दोस्तों ने उनका साथ दिया। और इनकी शादी की रस्में बड़ी धूमधाम से संपन्न हुई। इस विवाह में उन्होंने सात फेरे लेकर घर में मिट्टी के खंभे की परिक्रमा की। इस अनोखी शादी की बात देखते ही देखते गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में भीड़ उमड़ पड़ी। लोग छत्रपाल और किन्नर बिल्लो रानी को बधाई देने लगे।
धूमधाम से हुआ विवाह
बिल्लो रानी ने भी इस शादी में पूरी तरह शिरकत की और खुशी-खुशी इसे स्वीकार किया। इसके बाद शाम को छत्रपाल ने सभी को खाने पर बुलाया था। इसी समय बारात की भी योजना थी, उनके घर पर भोजन का आयोजन था, जिसमें उनके रिश्तेदारों के अलावा गांव के लोग भी शामिल हुए थे। डीजे की थाप पर सभी ने डांस किया।
