Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आवारा कुत्तों का बढ़ता खतरा: हमले के वायरल वीडियो के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Stray Dog Attack : भारत में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। हालिया वायरल वीडियो में एक महिला पर कुत्ते के हमले के बाद सोशल मीडिया पर कुत्तों को को लेकर तीखी बहस छिड़ गई।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Feb 17, 2026 | 05:07 PM

वायरल वीडियो के स्क3ीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Stray Dog Viral Video : भारत में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या अब गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। कई शहरों और कस्बों में लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला अपने घर के बाहर गली में फोन पर बात कर रही थी।

तभी अचानक एक आवारा कुत्ता उसके पास आया और उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने पहले उसके पैर को काटने की कोशिश की। महिला ने खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता दोबारा उस पर झपटा और वह जमीन पर गिर गई। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह कुत्ते को भगाया।

भारत में जितने आवारा कुत्ते हैं वह बहुत बड़ी समस्या बन चुके हैं शेल्टर होम से काम नहीं चलेगा करीब 30 परसेंट कुत्तों को विदेशो की तरह इंजेक्शन लगाकर खत्म करना होगा तब जाकर लोगों का लगातार रैबीज से मारना रुकेगा वरना इंसान रैबीज से तड़प तड़प कर पागल होकर मरते रहेंगे और कपिल… pic.twitter.com/qUv06YcKf9 — 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) February 16, 2026

सम्बंधित ख़बरें

‘जीतेगा भई जीतेगा, इंडिया जीतेगा’… हार के बाद भी पाकिस्तानी फैन ने लगाए भारत की जीत के नारे

10 करोड़ कमाने वाले NRI भी क्यों नहीं लौटते भारत? इमिग्रेशन एक्सपर्ट ने बताई बड़ी वजह

सीट बेल्ट की जगह पतलून की बेल्ट! चालान से बचने का जुगाड़ देख दंग रह गए लोग

कॉरपोरेट जॉब से परेशान 24 साल की युवती का वीडियो वायरल, ‘सैलरी से ज्यादा जरूरी है सुकून’

फोन पर बात कर रही महिला पर कुत्ते ने किया हमला

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है। कुछ लोगों का कहना है कि इंसानों की सुरक्षा सबसे पहले होनी चाहिए और सिर्फ शेल्टर होम बनाना काफी नहीं है। वहीं कई यूजर्स ने इस सोच का विरोध किया।

एक यूजर ने लिखा कि अगर समस्या है तो उसका हल वैक्सीनेशन और नसबंदी से निकाला जाना चाहिए, न कि जहर देकर मारने से। लोगों का कहना है कि गुस्से में लिया गया फैसला नई परेशानियां खड़ी कर सकता है। समस्या असली है, लेकिन समाधान संतुलित और मानवीय होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें : ‘जीतेगा भई जीतेगा, इंडिया जीतेगा’… हार के बाद भी पाकिस्तानी फैन ने लगाए भारत की जीत के नारे

रैबीज एक जानलेवा बीमारी

रैबीज एक जानलेवा बीमारी है और समय पर इलाज न मिले तो यह जान भी ले सकती है। यही वजह है कि लोगों में डर स्वाभाविक है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन, नसबंदी कार्यक्रम और निगरानी से इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। जागरूकता, जिम्मेदार पालतू पशु पालन और प्रशासनिक सख्ती मिलकर ही इस चुनौती का स्थायी समाधान दे सकते हैं।

Stray dog attack viral video india rabies debate solution vaccination sterilization

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 17, 2026 | 05:07 PM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.