(Image-Twitter)
नई दिल्ली: वैसे तो होली हुए दो दिन हो गए है, लेकिन इससे जुड़ी एक खबर आज हम आपको देने जा रहे है, जिसके बारे में शायद आपने कभी सोचा नही होगा। जी हां वैसे तो हमारे देश में हर जगह होली बड़े धूमधाम से खेली जाती है, चारों और रंगों की बौछार होती है, लेकिन बीहार में रंगों से नहीं बल्कि चप्पलों से होली खेली गई है, अब आप कहेंगे की आखिर ये कैसी होली है? और कैसे खेली होगी? तो चलिए जानते है पूरी खबर क्या है….
बता दें कि ये चप्पलमार होली बिहार की राजधानी पटना में खेली गई है, जी अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। दरअसल, पटना के एक वाटर पार्क में होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां लोग एक-दूसरे पर चप्पल उछालते नजर आए। इस चप्पल मार होली की वजह से पूरा वाटर पार्क चप्पलों से पीटा गया। बताया जा रहा है कि इस पूरे पार्क को होली के थीम से सजाया गया था, लेकिन दो गुटों की चप्पलबाजी ने पूरे रंग में भंग डाल दिया, और रंगों के बजाय एक दूसरे को चप्पलें मारकर यहां लोग होली खेले है।
#WATCH पटना : वाटर पार्क में होली के जश्न के दौरान लोग एक-दूसरे पर चप्पल फेंकते दिखे। pic.twitter.com/eFAY65wsU7 — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2022
इस दौरान अफरा-तफरी मच गई, बताया जा रहा है कि जिस पर काबू पाने के लिए आयोजकों को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ गई। थोड़ी ही देर बाद हालात पर काबू पा लिया गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसे देख लोग हैरान परेशान हो गए। इस वीडियो पर यूजर्स बढ़चढ़ कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालाँकि यह होली खेलने का सही तरीका नहीं है, इससे किसी को भी आहत हो सकती थी।