खुशियों से मातम तक: बारात में घुसी बेकाबू कार, कुछ ही सेकंड में बदल गया मंजर

Wedding Accident Viral Video : हरियाणा के सिरसा से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है, जहां बारात के दौरान तेज रफ्तार कार ने कैमरामैन को टक्कर मार दी और खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
A speeding car crashed into a cameraman during a wedding procession in Sirsa, turning joy into tragedy.
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Speeding Car Crash Video : हरियाणा के सिरसा से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक परिवार शादी की खुशियों में डूबा नजर आता है।

घर के बाहर सजी-धजी बारात तैयार खड़ी होती है और दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए निकलने ही वाला होता है। चारों तरफ खुशी का माहौल होता है, गाड़ियां सजी होती हैं और लोग इस खास पल को कैमरे में कैद कर रहे होते हैं।

तेज रफ्तार कार ने बारतियों को कुचला

इसी दौरान अचानक एक बड़ा हादसा हो जाता है। वीडियो में दिखता है कि एक कैमरामैन सड़क पर आकर शूटिंग कर रहा होता है, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक बेकाबू कार उसे जोरदार टक्कर मार देती है।

टक्कर इतनी भयानक होती है कि कैमरामैन हवा में उछलकर दूर जा गिरता है। कुछ ही सेकंड में जहां खुशियां थीं, वहां चीख-पुकार मच जाती है। कार टक्कर मारने के बाद आगे जाकर डिवाइडर से भी टकरा जाती है और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है।

लोगों ने घटना पर दुख जताया

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जहां इसे लाखों लोग देख चुके हैं। यूजर्स इस वायरल वीडियो में दिख रही घटना पर दुख जता रहे हैं और इसे लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं।

कई लोगों ने तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है, तो कुछ ने कहा कि ऐसे मौकों पर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। यह घटना एक बड़ा संदेश देती है कि एक छोटी सी गलती भी बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com