

नई दिल्ली: जैसा कि हम सब जानते है पृथ्वी पर कुछ सबसे खतरनाक जानवरों में जहरीले सांप शामिल हैं। जिनके पास जाने की हिम्मत कोई नहीं करता। सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि अक्सर जानवर भी सांप को सामने देखकर अपना रास्ता बदल लेते हैं। सांप का जहर कई बार मिनटों में इंसान की जान ले लेता है। इस वजह से सभी उनसे दूरी बनाकर रखते हैं।
सांपों में कई अनोखी क्षमताएं होती हैं। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक जहरीला सांप किंग कोबरा हवा में अपने शरीर को ऊपर उठाकर आगे देखता नजर आ रहा है। ऐसा अद्भुत नजारा देख यूजर्स भी हैरान रह गए। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि किंग कोबरा का ऐसा करना सामान्य बात है।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को IFS ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर प्रोफाइल से पोस्ट किया है। इसमें किंग कोबरा सांप अपने शरीर का एक तिहाई हिस्सा हवा में उठाता नजर आ रहा है। जिसे देखने के बाद यूजर्स के होश उड़ गए हैं। वीडियो शेयर करने के साथ ही सुशांत नंदा ने कैप्शन में बताया कि किंग कोबरा अपने शरीर का एक तिहाई हिस्सा हवा में उठाकर अपनी आंखों से इंसान को देख सकता है। यह वीडियो देख हर कोई दंग है।
फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे लिखे जाने तक 3 लाख 30 हजार से ज्यादा व्यूज और 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'क्योंजार में रहने वाले मेरे दोस्त ने एक किंग कोबरा को अपनी आंखों के स्तर तक खड़ा देखा।' कई लोगों ने इसे बेहद खतरनाक बताया है।