शॉकिंग! जंगल में खोई भेड़ से निकाला 36 किलो ऊन, देखें वीडियो
- Written By: वैष्णवी वंजारी
Image-Twitter-@TansuYegen
नई दिल्ली: अक्सर सोशल मीडिया पर पशुओं से जुड़े कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। ज्यादातर वीडियो क्यूट डॉग्स के होते है वहीं कुछ ऐसे वीडियो भी होते है जिसमें पशुओं की जर्नी दिखाई जाती है, की वह पहले कैसे थे और अब कैसे हुए है, कुछ इसी तरह का वीडियो हाल ही में ट्विटर पर सामने आया है जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे।
दरअसल ये वीडियो एक भेड़ से जुड़ा हुआ है, जिसको संघर्ष से बाहर निकाला गया है। वायरल हो हरे वीडियो में भेड़ के बारे में दिखाया गया है। इस वीडियो के बारे में आपको बता दें कि यह भेड़ कई वर्षों से जंगल में खोई हुई थी, जो अब जाकर इंसानों के हाथ लगी है, लेकिन जिस अवस्था में वह मिली है वह दिल दहला देने वाला है। दरअसल भेड़ पूरी तरह ऊन से लड़ी हुई है, इस अवस्था में उसक लिए जीना और भी समस्याएं पैदा कर रहा था।
Sheep lost in forest for years gets 36kg of wool removed pic.twitter.com/ckBIQQr8Lj — Tansu YEĞEN (@TansuYegen) August 8, 2023
सम्बंधित ख़बरें
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में भेड़ का ऊन कटने से पहले का रूप और ऊन कटने के बाद का बदलाव दिखाया गया है। दरअसल ये भेड़ 5 वर्षों से जंगल में खोई हुई थी जिसकी वजह से उसके शरीर पर यह ऊन बढ़ती ही गई और और उसे असहाय यातनाएं झेलनी पड़ी। दरअसल यह मामला ऑस्ट्रेलिया का है जहां अब भेड़ पूरी तरह सुरक्षित है।
