डांस रील बना रही थीं लड़कियां, सिक्योरिटी गार्ड ने धमाकेदार डांस से लूट ली महफिल! वीडियो वायरल
Security Guard Dance Viral Video : लड़कियों की डांस रील के बीच सिक्योरिटी गार्ड ने ऐसा परफॉर्म किया कि पूरा वीडियो उन्हीं के नाम हो गया। यूजर्स ने सिक्योरिटी गार्ड की जमकर तारीफ की।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Security Guard Baby Doll Song Dance Video : सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार और दिल खुश कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़कियां डांस रील बना रही थीं, लेकिन असली लाइमलाइट एक सिक्योरिटी गार्ड ने चुरा ली।
वीडियो की शुरुआत में लड़कियां एक रिहायशी इलाके के खुले परिसर में खड़ी होकर डांस के लिए तैयार होती नजर आती हैं। जैसे ही म्यूजिक बजता है, वे Baby Doll गाने पर सिंक में डांस करना शुरू कर देती हैं।
Uncle came and said hold my cap!💀🫶🏻🔥 pic.twitter.com/l2t39zXghG — Ravi Tiwari🇮🇳 (@Ravitiwariii_) March 20, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ईरान के सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का पहला वीडियो सामने आया, इजरायली मीडिया के दावों पर गहराया शक
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
लड़कियों के बीच सिक्योरिटी गार्ड ने धमाकेदार डांस
इसी दौरान वहां मौजूद एक सिक्योरिटी गार्ड भी धीरे-धीरे उनके साथ डांस में शामिल हो जाता है। खास बात यह है कि वह बिना किसी झिझक के उनके स्टेप्स को कॉपी करता है और कुछ ही सेकंड में पूरी तरह रूटीन का हिस्सा बन जाता है।
उसके एक्सप्रेशन्स, टाइमिंग और मूव्स इतने सटीक होते हैं कि वह किसी प्रोफेशनल डांसर की तरह नजर आने लगता है। वह न सिर्फ ग्रुप के साथ तालमेल बिठाता है, बल्कि अपने अंदाज से परफॉर्मेंस को और भी मजेदार बना देता है।
ये खबर भी पढ़ें : शख्स ने पॉपकॉर्न खाते हुए इंजॉय किया थिएटर के बाहर हुआ झगड़ा, लोगों ने कहा- एक टिकट में दो शो देख लिए
लोगों ने की सिक्योरिटी गार्ड के डांस की तारीफ
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया, जहां यूजर्स ने सिक्योरिटी गार्ड की जमकर तारीफ की। कई लोगों ने इसे “व्होलसम” बताया, तो कुछ ने लिखा, “अंकल जी रॉक्स!”
कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि गार्ड ने कई जगह पर लड़कियों से भी बेहतर परफॉर्म किया। कुल मिलाकर यह वायरल वीडियो इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि टैलेंट और खुशी कहीं भी, कभी भी सामने आ सकती है- बस मौके की जरूरत होती है।
