गंगा में पूजा के नाम पर गंदगी फेंकती महिला का वीडियो वायरल, विदेशी महिला ने जताई नाराजगी

Ganga Pollution Viral Video : ऋषिकेश में गंगा में पूजा के दौरान गंदगी फेंकती महिला का वीडियो वायरल हुआ, जिसे एक विदेशी महिला ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया।
A viral video from Rishikesh shows a woman polluting the Ganga, drawing criticism from a foreigner.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Ganga River Pollution : गंगा नदी को भारत में आस्था और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद कई लोग इसे साफ रखने की जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ऋषिकेश से सामने आया है, जहां एक महिला पूजा के दौरान गंगा में गंदगी फेंकती नजर आई।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। खास बात यह है कि इस हरकत को एक विदेशी महिला ने रिकॉर्ड किया और उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन महिला नहीं मानी।

महिला ने नदी में फेंका कचरा

वीडियो को अमेरिकी महिला सिएरा लिलियन ने शेयर किया है, जो ऋषिकेश में रहती हैं। उन्होंने बताया कि महिला पूजा करते हुए गंगा में नॉन-ऑर्गेनिक कचरा फेंक रही थी। सिएरा ने उसे ऐसा करने से रोका, लेकिन उसने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया।

वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि गंगा को कूड़ेदान समझकर उसमें गंदगी डालने से कोई आशीर्वाद नहीं मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भारत से प्यार है, लेकिन इस तरह की लापरवाही देखकर निराशा होती है।

लोगों ने की महिला की आलोचना

सरकार द्वारा गंगा सफाई के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2014 से अब तक गंगा की सफाई पर 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जा चुके हैं और सैकड़ों प्रोजेक्ट्स पर काम हुआ है।

इसके बावजूद अगर लोग अपनी आदत नहीं बदलते, तो इन प्रयासों का पूरा असर नहीं दिख पाएगा। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी महिला की आलोचना कर रहे हैं और साफ-सफाई को लेकर जागरूकता बढ़ाने की बात कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com