

Highlights
प्रदर्शनकारी के साथ मारपीट करने वाले गोविंद हिंदू रिहा
हिंदू रक्षा दल ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
वीडियो बनाकर सीजेपी को फिर से खुली धमकी दी
Jantar Mantar Protestor: निर्वाचन आयोग के खिलाफ दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कई प्रोटेस्टर को पीटने वाले रविंद्र उर्फ गोविंद हिंदू की डेढ़ दिन में जेल से रिहाई हो गई। जिसके बाद हिंदू रक्षा दल ने फूल-मालाओं से स्वागत किया है।
दरअसल 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का कॉल दिया था। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थे। तभी सेंट्रल दिल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
वीडियो में एक शख्स रोते हुए कहता दिखाई दिया कि उसके साथ मारपीट की गई। वहां मौजूद मीडियाकर्मी ने जब उससे इस बारे में पूछा तो मारपीट की बाते सामने आई और पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगा।
हिंदूवादी संगठन, हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी भैया ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए दावा किया कि वीडियो में मारपीट करते दिख रहे लोग उनके संगठन से जुड़े हैं।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह मेरे कार्यकर्ता हैं। हिंदू रक्षा दल जो कहता है करके दिखाता है. जितने भी कॉकरोच मिले उनका दिमाग ठीक करने की ताकत हिंदू रक्षा दल में है और वह हमेशा करता रहेगा निरंतर।
सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों के मारपीट की यह घटना देखते ही देखते वायरल हो गया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस से लोग सवाल पूछने लगे, वीडियो को लेकर हंगामा होने के बाद दिल्ली पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए चार लोगों- रमन सैनी, विवेकानंद उर्फ विवेक, कपिल कुमार और रविंदर सिंह उर्फ गोविंद हिंदू पर कार्रवाई की। पुलिस ने चारों को अरेस्ट कर लिया।
पुलिस ने मारपीट के वीडियो की जांच करने की बात कही थी। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय युवा कांग्रेस समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट से घटना के बारे में बयान देते हुए दिल्ली पुलिस से सवाल पूछा था। साथ ही जिनमें मारपीट करने वालों की पहचान बताई थी।
रविंदर सिंह उर्फ गोविंद हिंदू के बाहर आने के बाद हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता और राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने स्वागत किया। सभी ने वीडियो बनाते हुए कहा कि यह लड़ाई जारी रहेगी और कॉकरोच का इलाज जारी रहेगा। साथ ही गोविंद हिंदू ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा है। वीडियो में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता खुले आम धमकी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो फिर से वायरल हो रहा है।