Watch: धरती पर आने वाली है कयामत? जगन्नाथ पुरी में मंडराने लगे चील, VIDEO से फैली दहशत
Jagannath Temple Viral Video: जगन्नाथ धाम मंदिर के शिखर पर चीलों के झुंड का चक्कर लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग भविष्य मालिका की चेतावनी से जोड़ रहे हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
Watch: धरती पर आने वाली है कयामत? जगन्नाथ पुरी में मंडराने लगे चील, VIDEO से फैली दहशत
Jagannath Temple Eagle Viral Video: उड़ीसा के पुरी स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के ऊपर एक चील के चक्कर लगाने का दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सैकड़ों चीलें मंदिर के ऊपर स्थित नील चक्र के आसपास घूमती हुई दिखाई देती हैं। यह दृश्य कुछ लोगों के लिए एक दिव्य संकेत या चेतावनी के रूप में सामने आया, जबकि कुछ इसे सिर्फ एक प्राकृतिक घटना मानते हैं।
भविष्य मालिका और इसकी भविष्यवाणियां
इस वायरल वीडियो को लेकर कई स्थानीय लोग इसे भविष्य मालिका की भविष्यवाणियों से जोड़कर देख रहे हैं। भविष्य मालिका एक प्राचीन ग्रंथ है जिसे ओडिशा के पांच संतों ने 1400 के दशक में भगवान जगन्नाथ के मार्गदर्शन में लिखा था। यह ग्रंथ ताड़ के पत्तों पर लिखा गया था और इसमें भविष्य से जुड़ी रहस्यमयी घटनाओं का जिक्र है, साथ ही कलयुग के अंत और सत्ययुग की शुरुआत का भी उल्लेख किया गया है।
The recent sighting of an eagle circling the Shree Jagannath Temple in Puri has sparked widespread discussion among devotees and locals. This event is considered unusual because of a long-held belief that birds, including crows and eagles, do not normally fly or sit directly over… pic.twitter.com/caJgWMHoxA — Sujal Singh (@sujalsingh_x) December 14, 2025
सम्बंधित ख़बरें
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
देवास में बारात के साथ चला ‘कूलर जुगाड़’, गर्मी से बचने के अनोखे इंतजाम ने जीता इंटरनेट
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
PSL 2026: आउट होने पर भड़के स्टीव स्मिथ, ड्रेसिंग रूम में जमकर मचाया उत्पात, पीसीबी लेगा एक्शन? देखें वीडियो
कुछ लोग मानते हैं कि भविष्य मालिका के अनुसार, मंदिर के झंडे पर चील जैसे पक्षियों का आना प्राकृतिक आपदा या युद्ध जैसी बड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है। हालांकि, यह बात सुनने में असामान्य लग सकती है, लेकिन ऐसी मान्यता है कि गरुड़ की सुरक्षा के कारण ही पक्षी मंदिर के आसमान में नहीं जाते।
चील का आना: शुभ या अशुभ संकेत?
चीलों को लेकर अलग-अलग व्याख्याएं दी जा रही हैं। कुछ भक्त इसे अशुभ मान रहे हैं, जबकि अन्य इसे शुभ संकेत के रूप में देख रहे हैं। भगवान विष्णु की सवारी गरुड़ को पवित्र पक्षी माना जाता है, और चीलों को इससे जोड़कर देखा जाता है। कुछ लोग मानते हैं कि यह चीलों का मंदिर के ऊपर आना एक शुभ संकेत है, और यह भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेकर आ रहा है।
मंदिर के अधिकारियों का बयान
पुरी जगन्नाथ मंदिर के अधिकारियों ने इस घटना को लेकर बयान जारी किया है। उनके अनुसार, चील का मंदिर के शिखर पर चक्कर लगाना एक कुदरती घटना है, और यह किसी विशेष भविष्यवाणी से जुड़ी नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि इस घटना को आज के समय में एक कुदरती घटना के रूप में ही देखा जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- मनाली में बर्फ के नाम पर ‘स्कैम’? टूरिस्ट का वीडियो वायरल, सिर्फ नाम की दिखी स्नो एक्टिविटी
जगन्नाथ मंदिर और उसका महत्व
पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। यहां भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलराम और बहन सुभद्रा की पूजा की जाती है। भगवान जगन्नाथ को कलयुग का भगवान भी कहा जाता है, और उनका स्वरूप और भजन भक्तों को आकर्षित करते हैं।
